Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

गणेश गोदियाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र, सैनिकों के मतपत्रों पर फर्जी मतदान का आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च, 2022, शनिवार, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर सेना में सेवारत सैनिकों के लिए जारी मतपत्रों पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया है। उन्होंने ऐसे मतदान को निरस्त करने की मांग की है।

पत्र में प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग सेवारत सैनिकों और सर्विस मतदाताओं को मतदान सुविधा देने को डाक मतपत्र जारी करता है। पार्टी के संज्ञान में आया है कि विभिन्न जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से निर्गत किए गए डाक मतपत्रों की सूची में ऐसे नाम हैं जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या लंबे अवकाश पर हैं अथवा दिवंगत हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके पास इस संबंध में पुख्ता जानकारी होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि ऐसे डाक मतपत्र पर किसी प्रत्याशी के पक्ष में मत प्राप्त होता है तो उसे निरस्त माना जाना चाहिए। साथ ही उस मतदाता को प्रमाणित करने के लिए संबंधित अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

पत्र में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा निगम में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद निविदा आमंत्रित की गई। इसकी प्रक्रिया अभी गतिमान है। विभाग ने कार्यादेश जारी करने का निर्णय भी किया है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने ऐसी निविदाओं को निरस्त करने और संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की।

विधायकों को अन्य राज्यों में भेजने की कोई योजना नहीं : गोदियाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मतगणना से पहले या बाद में पार्टी के जीतने की आस रखने वाले प्रत्याशियों या चुनाव जीतने वाले विधायकों को अन्य राज्यों में भेजे जाने के कयासों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि ऐसी चर्चाओं का औचित्य नहीं है। कांग्रेस को पूरा बहुमत मिलने की उम्मीद है। भाजपा का तोडफ़ोड़ करने का रिकार्ड है। इसीलिए ऐसी चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। कांग्रेस अब भाजपा के ऐसे किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!