Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा शासन में AIIMS ऋषिकेश भ्रष्टाचार का अड्डा बना : कांग्रेस

अंकिता भण्डारी हत्याकांड की सीबीआई जांच से क्यों बच रही भाजपा सरकार : कांग्रेस

अंकिता भण्डारी हत्याकांड की सीबीआई जांच से क्यों बच रही भाजपा सरकार : कांग्रेस

इन्वेस्टर समिट के नाम पर बेरोजगार को गुमराह कर रही भाजपा सरकार

एम्स ऋषिकेश में उपकरण खरीद में भारी घोटाला

ब्लैक लिस्टेड कंपनी को एम्स ऋषिकेश में महत्वपूर्ण काम मिलना हैरतअंगेज

नर्सिंग स्टाफ में एक राज्य के लोगों को दे दी सैकड़ों नौकरी

इन्वेस्टर समिट के नाम पर बेरोजगार को गुमराह कर रही भाजपा सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 5 अक्टूबर 2023, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सरकारी संस्थानों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप चस्पा किया।प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार ने जिस प्रकार एम्स ऋषिकेश में गुजरात के गांधीनगर बेस राजदीप इंटरप्राइस को मानव संसाधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है वह सरकारी संस्थाओं में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का जीता जागता उदाहरण है। करन माहरा ने कहा कि राजदीप इंटरप्राइस नामक जिस कम्पनी को ऋषिकेश जैसे विश्व स्तरीय चिकित्सा संस्थान में मुख्य काम सौंपा गया है वह न्यायालय के आदेश पर तीन प्रमुख राज्यों क्रमशः गुजरात, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में ब्लैक लिस्टेड है।

अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन द्वारा संचालित टड हॉस्पिटल में पैसों की अनियमितता तथा नर्सिंग स्टाफ की तनख्वाह में की गई हेराफेरी के चलते कोर्ट ने इस फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया था। इसके बावजूद इस फर्म को एम्स जैसे चिकित्सा संस्थान में बडी जिम्मेदारी दी गई। माहरा ने कहा कि कम्पनी ने आते ही 1200 नर्सिंग स्टाफ में से 600 पदों पर केवल राजस्थान के लोगों को भर दिया । यही नहीं, एक ही परिवार के 6 लोगों को रोजगार दे दिया गया।

यह न केवल भ्रष्टाचार की बानगी है अपितु उत्तराखण्ड राज्य के प्रशिक्षित बेरोजगार नौजवानों के साथ भी छल किया गया है। करन माहरा ने कहा कि भाजपा शासन में ऋषिकेश स्थित एम्स पूरी तरह से भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। इससे पूर्व भी एम्स में वेसल सीलिंग उपकरणों की खरीद में भारी वित्तीय अनियमितता के चलते अपराध निरोधक शाखा में मुकदमा दर्ज किया गया था ।

सीबीआई, अपराध निरोधक शाखा द्वारा इसकी जांच भी की गई थी ।उन्होंने यह भी कहा कि 2018 में एम्स में कंकाल और हड्डियों की खरीद तथा मेडिकल उपकराणों की खरीद में भी भारी घोटाले के चलते संस्थान को करोड़ों रूपये का चूना लगाया गया। इसकी जांच भी सीबीआई द्वारा की गई परन्तु जांच का भी अता-पता नहीं है।

इसके अलावा, खराब मेडिकल मेडिकल उपकरणों की खरीद में न केवल भारी घोटाले को अंजाम दिया गया बल्कि राज्य के लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है जिसके लिए भाजपा की भ्रष्ट सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
पत्रकार वर्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में बढ़ रही अपराध की घटनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा चुकी है तथा अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो गया है।

उत्तराखण्ड राज्य में पिछले डेढ़ वर्ष में घटी अपराध की घटनाओं से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड में महिला अपराध तथा अन्य अपराधों का स्तर कहां पहुंच गया है। समाज के अराजक तत्व और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों में उत्तराखंड पुलिस प्रशासन का डर और भय समाप्त होता हुआ साफ दिखाई पड़ रहा है तथा राज्य में जंगल राज कायम हो चुका है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि राजधानी देहरादून में लूट व महिलाओं के साथ घट रही अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की जांच में सरकार एक भी कदम आगे नहीं बढ़ पाई है। इस हत्याकाण्ड में सत्ताधारी दल के नेता की संलिप्ता के चलते सरकार सीबीआई से जांच कराने में कतरा रही है। राज्य की धामी सरकार द्वारा राज्य में इन्वेस्टर सम्मिट का आयोजन किये जाने की बात पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि चाहे भाजपा की केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकारें वे केवल इन्वेस्टर समिट के नाम पर जनता व बेरोजगार नौजवानों को गुमराह करने का काम कर रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार को पहले यह बताना चाहिए कि 2018 की इन्वेस्टर सम्मिट में हुए 1 लाख 25 हजार करोड़ रूपये के एमओयू में से कितनों पर धरातल में काम हुआ तथा कितने नये औद्योगिक संस्थान खुले तथा उनमें कितने बेरोजगारो को रोजगार मिला? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सिडकुल के विकास की बात कही जा रही है परन्तु पहले राज्य सरकार को राज्य की जनता को यह बताना चाहिए राज्य के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के प्रयासों से स्थापित सिडकुल से कितने उद्योग वापस चले गये? उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार में राज्य के विकास का पहिया पूरी तरह से जाम हो चुका है तथा राज्य में केवल भ्रष्टाचार, मंहगाई व अपराध का बोलबाला है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *