Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

क्रिकेटर ऋषभ पंत को लिगामेंट के इलाज के लिए ले जाया जाएगा मुंबई

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 जनवरी, 2023, बुधवार, देहरादून। कार दुर्घटना में घायल भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी चोट से उबर रहे हैं, उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। हालांकि उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द व सूजन अभी बनी हुई है, जिसके लिए उन्हें पेन मैनेजमेंट थेरेपी दी जा रही है।

क्रिकेटर ऋषभ पंत को लिगामेंट इंजरी के उपचार के लिए ले जाया जाएगा मुंबई

क्रिकेटर ऋषभ पंत को लिगामेंट इंजरी के उपचार के लिए मुंबई ले जाया जाएगा। डीडीसीए निदेशक श्याम शर्मा ने कहा है कि क्रिकेटर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए आज मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में स्थानांतरित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बीसीसीआइ ने इसके लिए सहमति दे दी। 

क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित नारसन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। भीषण कार हादसे में ऋषभ के शरीर के कई हिस्सों में चोट आई थीं। उनके माथे पर दो कट हैं। वहीं दाहिने घुटने का लिगामेंट फट गया है। दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे व शरीर के पिछले हिस्से में भी रगड़ लगने से घाव हैं।

देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल के हड्डी रोग, स्पाइन, न्यूरो, प्लास्टिक सर्जन व अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है। उनकी स्पाइन व ब्रेन की एमआरआइ रिपोर्ट सामान्य आई थी पर टखने व घुटने की एमआरआइ पांच दिन बाद भी नहीं हो सकी है।

क्रिकेटर ऋषभ से मिलने अस्पताल पहुंचे खानपुर विधायक उमेश शर्मा ने कहा कि अभी तक की जानकारी के अनुसार लिगामेंट के उपचार के लिए बीसीसीआइ उन्हें मुंबई भेज सकती है।

अस्पताल से प्राप्त सूत्रों के अनुसार, क्रिकेटर ऋषभ रिकवर कर रहे हैं। दर्द से राहत के लिए फिलहाल पेन मैनेजमेंट पर ध्यान दिया जा रहा है। बताया गया कि हालिया स्थिति में उन्हें अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जाएगा, स्वजन भी इसके पक्ष में नहीं हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!