Breaking News :
>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

AIIMS ऋषिकेश में शुरू होगा ‘एरो मेडिकल ट्रेनिंग कोर्स’, अमेरिका व इजरायल के विशेषज्ञ देंगे ट्रेनिंग

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 जनवरी, 2023, बुधवार, ऋषिकेश/देहरादून। मार्च 2023 से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने जा रहा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश इसी वर्ष से एरो मेडिकल ट्रेनिंग कोर्स भी शुरू कर देगा।

एरो मेडिकल ट्रेनिंग कोर्स के तहत अभ्यर्थी को अमेरिका व इजरायल के विशेषज्ञों की मदद से नालेज, स्किल व डिसीजन मेकिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह सब हेली इमरजेंसी मेडिकल सिस्टम (हेम्स) के अंतर्गत हेली सिम्युलेटर स्थापित करने से ही संभव होगा।

हेली इमरजेंसी मेडिकल सिस्टम (हेम्स) के अंतर्गत हेली सिम्युलेटर सिस्टम एक वर्ष के भीतर स्थापित हो जाएगा, जो हेली इमरजेंसी मेडिकल ट्रेनिंग सेंटर के रूप में काम करेगा। डीआरडीओ इसमें तकनीकी और एम्स चिकित्सकीय सहयोग प्रदान करेगा। भविष्य में देश के भीतर कहीं भी हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होती है तो इसके लिए प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार एम्स ऋषिकेश को ही होगा।

हेली एंबुलेंस के लिए टीम को संपूर्ण प्रशिक्षण AIIMS ऋषिकेश में मिलेगा। इसके बाद देश में कहीं भी हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होगी तो इसी सेंटर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। एम्स ऋषिकेश ही इसके लिए प्रामाणिकता जारी करने को अधिकृत होगा।

बताया कि एरो मेडिकल ट्रेनिंग कोर्स कराने वाला ऋषिकेश एम्स देश का पहला सेंटर होगा। एम्स में हेम्स प्रोजेक्ट टीम के इंचार्ज डा. मधुर उनियाल ने बताया कि इस योजना के तहत एम्स के स्तर पर सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। अब इसमें धरातल पर काम होना बाकी है, जो शीघ्र ही शुरू हो जाएगा।

एम्स परिसर में ही हेली सिम्युलेटर के लिए जगह चिह्नित की गई है। डीआरडीओ के विज्ञानी और एम्स की सिविल व मेडिकल टीम के साथ इस स्थल का चयन कर लिया जाएगा। इसमें कमांड सेंटर और इसे कंट्रोल करने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सिम्युलेटर के भीतर ही प्रशिक्षण लेने वाले को हेली एंबुलेंस का एहसास होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!