Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशधार्मिक

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी के बाद अब राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने की राहुल गाँधी की तारीफ

RSS ने भारत जोड़ो यात्रा की कभी निंदा नहीं की : आचार्य सत्येंद्र दास

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 जनवरी, 2023, बुधवार, अयोध्या। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास द्वारा उत्तर प्रदेश में राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा को आशीर्वाद देने के बाद अब राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा कि राहुल गाँधी की यात्रा की प्रशंसा की जानी चाहिए। आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा क‍ि आरएसएस ने भारत जोड़ो यात्रा की कभी निंदा नहीं की।

राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने राहुल गाँधी को ‘देश के लिए पैदल चलने वाला नौजवान’ बताया

राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा क‍ि राहुल गाँधी को ‘देश के लिए पैदल चलने वाला नौजवान’ बताते हुए कहा, ‘मैं उनके इस कदम की सराहना करता हूँ, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं आरएसएस का कार्यकर्ता हूँ और आरएसएस ने कभी भी भारत जोड़ो यात्रा की निंदा नहीं की।’ राम मंदिर न्यास के महासचिव चंपत राय ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की सराहना करते हुए कहा कि वह खराब मौसम में चल रहे हैं और इसकी सराहना की जानी चाहिए। उनकी टिप्पणी मंगलवार को राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास द्वारा यात्रा के लिए गाँधी को आशीर्वाद देने के एक दिन बाद आई है।

राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी गोविंद देव गिरी ने भी की भारत जोड़ो यात्रा की सराहना

राम मंदिर ट्रस्ट के एक अन्य वरिष्ठ ट्रस्टी गोविंद देव गिरी ने भी भारत जोड़ो यात्रा की सराहना की। गोविंद देव गिरी ने कहा क‍ि मैं भगवान राम से उन्हें आशीर्वाद देने की प्रार्थना करता हूँ ताकि राष्ट्र एकजुट, मजबूत और सामंजस्यपूर्ण बना रहे। भारत जोड़ो एक अच्छा नारा है और भारत को एकजुट होना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!