Breaking News :
>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
फिल्म-जगत

मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

फिल्म और फैशन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन हो गया है। उनके अचानक निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक का माहौल है। कई फिल्मी सितारों और करीबी साथियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए पलों को याद किया।

अभिनेता वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि मार्से बेहद सरल स्वभाव और अच्छे दिल के इंसान थे और उनके साथ काम करना हमेशा यादगार रहा।

अभिनेत्री नोरा फतेही ने भी भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि मार्से उनके लिए सिर्फ एक सहकर्मी नहीं बल्कि परिवार के सदस्य जैसे थे। उन्होंने बताया कि अपने करियर के शुरुआती दौर से ही मार्से उनके साथ जुड़े रहे और हर मौके पर उनका हौसला बढ़ाते रहे।

वहीं अभिनेत्री तारा सुतारिया  ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद खास रहा। उन्होंने कहा कि मार्से की ऊर्जा, उनका हुनर और उनकी सकारात्मकता हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी।

मार्से पेड्रोजो फिल्म और फैशन इंडस्ट्री में कई नामी कलाकारों के साथ काम कर चुके थे। इनमें जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, मलाइका अरोड़ा, तृप्ति डिमरी, सुहाना खान और भूमि पेडनेकर जैसे कई कलाकार शामिल हैं। फिलहाल उनके निधन के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *