Breaking News :
>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोरोना महामारी के बीच रहत भरी ख़बर : देश में 11 दिनों में ठीक हुए 10 लाख मरीज, अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 सितम्बर 2020, सोमवार। कोरोना काल में राहत भरी खबर सामने आई है कि देश में संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 50 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। कुल रिकवरी में से 10 लाख लोग सिर्फ पिछले 11 दिनों में ठीक हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों से पांच गुना ज्यादा है।

मंत्रालय ने कहा, “भारत में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या 50 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। एक लाख की वृद्धि जून में हुई थी और सिर्फ पिछले 11 दिनों में 10 लाख लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।” मंत्रालय ने इसे लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। इसके अलावा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि वर्तमान में देश में ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों से पांच गुना ज्यादा है। मंत्रालय ने कहा, “हाल के दिनों में प्रत्येक दिन 90,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही रिकवरी का आंकड़ा एक्टिव केस से पांच गुना ज्यादा हो गया है।” बता दें कि देश में अब तक 50,16,520 लोगों को कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया वहीं 9,62,640 लोग फिलहाल कोरोना की चपेट में हैं।

मंत्रालय ने अपने अगले ट्वीट में कहा, “अच्छे मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन और डॉक्टरों, पैरामेडिक्स एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स के समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण यह संभव हो सका है।” गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 60 लाख से ज्यादा हो चुकी है। अभी तक 60,74,703 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं जिसमें से 95,542 लोगों ने वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!