Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते AIIMS ऋषिकेश में कराया भर्ती

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 सितम्बर 2020, सोमवार। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती को बुखार में आ रहे लगातार उतार-चढ़ाव के चलते एम्स ऋषिकेश में भर्ती करा दिया गया है। इससे पहले केदारनाथ और बदरीनाथ की यात्रा से लौटने पर उन्हें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर उमा भारती ने खुद को पौड़ी जिला अंतर्गत आने वाले वंदेमातरम कुंज आश्रम में खुद को आइसोलेट कर लिया था। यहां पर उनके स्वास्थ्य की निगरानी पौड़ी जिले के  यमकेश्‍वर ब्लॉक के कोल्ड केयर नोडल अधिकारी डॉ0 राजीव कुमार कर रहे थे। उनके बुखार में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है, जिस पर चिकित्सकों की सलाह पर पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती को सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे ऋषिकेश एम्स में भर्ती करा दिया गया।

संपर्क में आए व्यक्तियों की होगी कोरोना जांच

बदरीनाथ धाम से लौटी पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के अब उन सभी व्यक्तियों की तलाश की जा रही है, जो बदरीनाथ-केदारनाथ से ऋषिकेश तक उनके संपर्क में आए थे। सभी की आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी। उधर, बदरीनाथ धाम में उमा भारती की पूजा संपन्न कराने वाले धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल स्वत: क्वारंटाइन हो गए हैं। उन्होंने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के गेस्ट हाउस में भी साध्वी से मुलाकात की थी।

साध्वी उमा बीते दिनों केदारनाथ के बाद बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आई थीं। इस दौरान उन्होंने दो दिन जोशीमठ में भी प्रवास किया। इसके अलावा श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, बदरीनाथ, जोशीमठ आदि स्थानों पर उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी मुलाकात की। चमोली के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीएस राणा ने बताया कि बदरीनाथ धाम व जोशीमठ में साध्वी से मुलाकात करने वालों को चिह्नित कर उनका कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। इसके लिए बदरीनाथ व जोशीमठ स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है।

एसडीएम जोशीमठ अनिल चन्याल ने बताया कि साध्वी से मिलने वाले व्यक्तियों से क्वारंटीन रहने की अपील की गई है। सभी की कोरोना जांच कराई जाएगी। उधर, उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से रविवार को बदरीनाथ हाईवे पर स्थित धारी देवी मंदिर परिसर को सैनिटाइज करवाया गया। शनिवार को बदरीनाथ से ऋषिकेश लौटते हुए साध्वी उमा ने कुछ देर धारी देवी मंदिर में रुककर पूजा की थी।

लायंस क्लब रॉयल ने आयोजित किया निःशुल्क जांच शिविर : 50 व्यक्तियों की हुई जांच, चार की रिपोर्ट पॉजिटिव

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लायंस क्लब रॉयल ने अपना पूरा फोकस कोरोना की निःशुल्क जांच पर लगा दिया है। रविवार को आयोजित शिविर में 50 व्यक्तियों की एंटीजन जांच कराई गई। जिनमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से क्लब के द्वारा देहरादून रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर आयोजित शिविर में एंटीजन टेस्ट के अलावा आरटी-पीसीआर कोविड टेस्ट भी किया गया। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के अध्यक्ष अभिनव गोयल ने बताया कि शिविर में 40 वर्षीय व्यापारी, 65 वर्षीय बुजुर्ग और एक ही परिवार के पिता पुत्र पॉजिटिव आए हैं।

उपजिलाधिकारी वरुण चौधरी ने क्लब की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह जनोपयोगी शिविर आगे भी चरणबद्ध श्रखंला के तहत इसी प्रकार आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर में पहुंचे एडीएम वीर ङ्क्षसह बुधियाल, एडीएम गिरीश चंद गुणवंत ने भी क्लब के सामाजिक कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। शिविर के सफल आयोजन में लायंस क्लब रॉयल के अध्यक्ष अभिनव गोयल, रीजन चेयरपर्सन पंकज चंदानी,जोनल चेयर पर्सन राही कपाडिय़ा, सचिव अंकुर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रशांत जमदग्नि, कार्यक्रम संयोजक धीरज मखीजा, सुशील छाबड़ा, निशांत मलिक,पुनीत गर्ग आदि का सहयोग रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!