Breaking News :
>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>नाग पंचमी पर भक्ति के रंग में रंगी नेहरू काॅलोनी, श्री सनातन धर्म मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने डोनाल्ड ट्रंप के एक ट्वीट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी, जानिए, डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर क्या लिखा था ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 सितम्बर 2020, सोमवार। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस ना सिर्फ लगातार बॉलीवुड से जुड़े मुद्दों और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं, बल्कि अन्य लोगों को जवाब भी देती हैं। कुछ महीनों से अपने स्टेटमेंट से खबरों में बनी कंगना ने अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ट्वीट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन को ड्रग टेस्ट करवाने के लिए कहा था, जिसपर कंगना ने प्रतिक्रिया दी है और ट्वीट के संदर्भ को पसंद किया है।

पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा था कि मैं जोरदार मांग करूंगा कि मंगलवार की रात या उससे पहले जो बिडेन का ड्रग टेस्ट किया जाए। इस पर कंगना ने अपना जवाब दिया है और लिखा है- ‘इस ट्वीट के कंटेंट की नहीं, लेकिन मैं इसके कॉन्टेक्स्ट की सराहना करती हूं। कोई शक नहीं कि ड्रग लेने का आरोप काला धब्बा जैसा है, हालांकि यह मां की कोख या फिर मानसिक बीमारियों को लेकर दिए जाने वाले उलाहने से बेहतर है। हमें एक समाज के रूप में यह जानना चाहिए कि ऐसा क्या है जिसे हम वास्तव में शर्मनाक मानते हैं।’

बता दें, इस पहले राइटर शोभा डे ने कंगना रनोट की तुलना डोनाल्ड ट्रंप से की थी। उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘क्या डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की कंगना रनौत हैं? जस्ट आस्किंग।’ दरअसल, पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ महिला सांसदों के बारे में अपशब्द कहे थे, जिसके बाद अमेरिका में उनका विरोध हो रहा है। हालांकि, बाद में कई लोगों ने शोभा डे को ट्रोल करने की भी कोशिश की थी।

इन दिनों कंगना कई फिल्मी स्टार्स से लेकर राजनेताओं पर हमलावर हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार कई मुद्दे उठा रही हैं और सीधे नाम लेकर कई लोगों पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पहले नेपोटिज़्म और फिर शिवसेना और फिर बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर लगातार हमले बोले हैं। एक्ट्रेस ड्रग्स माफिया को लेकर लगातार आरोप लगा रही हैं और उन्होंने कई फिल्मी स्टार्स पर आरोप लगाए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!