Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

नैनीताल जिला प्रशासन द्वारा किये गये विभिन्न जन-कल्याणकारी नवाचार कार्यों का मा० मुख्यमंत्री 1अक्टूबर को करेंगे शुभारम्भ

[box type=”shadow” ]

  • मा० मुख्यमंत्री डॉ० सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत बीपीपीआई द्वारा संचालित जन औषधि केन्द्र का शुभारम्भ करेंगे तथा प्लाज्मा डोनर्स को भी सम्मानित करेंगे।
  • जिलाधिकारी की अभिनव पहल : सरकारी संस्थानों एवं चिकित्सालयों में आने वाले लोगों को सस्ता व शुद्व भोजन – हिलांश किचन का संचालन
  • जनपद में अब तक 60 कोरोना मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी से स्वस्थ किया जा चुका है।[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 28 सितम्बर 2020, हल्द्वानी (सूचना)। सूबे के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत गुरूवार, 1 अक्टूबर को जिला प्रशासन द्वारा किये गये विभिन्न जन-कल्याणकारी नवाचार कार्यों का शुभारम्भ करेंगे। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत गुरूवार को तहसील हल्द्वानी, बेस चिकित्सालय व सुशीला तिवारी चिकित्सालय में किये गये नवाचार कार्यों का शुभारम्भ करेंगे, साथ ही 120 करोड़ के विकास कार्यों का लोकापर्ण एवं शिलान्यास भी करेंगे।

[box type=”shadow” ]विभिन्न जन-कल्याणकारी नवाचार कार्य जनता को समर्पित

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा किये गये जन-कल्याणकारी नवाचार कार्यों को जनता को समर्पित करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री तहसील परिसर में दो एम्बुलैंस सेवा, पशु सेवा वाहन, हिलांश किचन, म्यूरल्स जनता को समर्पित करेंगे, वही डॉ० सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय में उच्चीकृत स्वास्थ्य सेवाओं, आधुनिक जाँच उपकरणों, आधुनिक अल्ट्रासाउन्ड मशीन, एक्सरे मशीन, ब्लड कम्पोनेंट सैपरेशन यूनिट, एलाईजा रीडर विथ वाशर मशीन का लोकार्पण करेंगे। मा० मुख्यमंत्री डॉ० सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत बीपीपीआई द्वारा संचालित जन औषधि केन्द्र का शुभारम्भ करेंगे तथा प्लाज्मा डोनर्स को भी सम्मानित करेंगे।

[/box]

[box type=”shadow” ]जिलाधिकारी की अभिनव पहल : हिलांश किचन का संचालन
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की अभिनव पहल पर सरकारी संस्थानों एवं चिकित्सालयों में आने वाले लोगों को सस्ता व शुद्व भोजन मिले, इसके लिए जनपद में महिला स्वयं सहायता समूहों को सुदृढ़ कर उनकी आजीविका संवर्धन हेतु राजकीय परिसरोें में हिलांश किचन संचालित किये जा रहे हैं, जिनका संचालन महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किये जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि हिलांश किचन स्वयं सहायता समूहों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर, बीडी पाण्डे चिकित्सालय नैनीताल के साथ ही अब विकास भवन भीमताल व हल्द्वानी तहसील में भी संचालित किये जा रहे हैं।

[/box]

[box type=”shadow” ]चिकित्सालय होंगे आधुनिकतम उपकरणों से लैस, खोले जा रहे हैं जनऔषधि केन्द्र
जनस्वास्थ्य के प्रति सजग एवं संवेदनशील जिलाधिकारी जहाँ एक ओर स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने हेतु चिकित्सालयों को आधुनिकतम उपकरणों से लैस कर रहे हैं वही जनमानस को सभी प्रकार की जैनरिक दवायें कम दामों पर उपलब्ध हो, इसके लिए जनऔषधि केन्द्र खोलने का कार्य भी कर रहे हैं ताकि गरीब व आम जनता को अधिकाधिक शासकीय दरों पर उच्च जाँच करते हुये बेहतर स्वास्थ्य सेवायें व दवायें उपलब्ध हो सके।

[/box]

[box type=”shadow” ]ब्लड कम्पोनेंट सैपरेटर यूनिट एवं रोगी वाहन से रोगी होंगे लाभान्वित
जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लड कम्पोनेंट सैपरेटर यूनिट लगाने से एक होल ब्लड के तीन कम्पोनेंट (प्लाज्मा, पीआरबीसी, प्लेटलेट) बन पायेंगे, जिससे एक यूनिट से तीन रोगी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोटाहल्दू में रोगी वाहन उपलब्ध होने से सुदुरवर्ती एवं दूरस्थ दुर्घटनाओं से संवेदनशील क्षेत्रों से गम्भीर रोगियों एवं घायलों के त्वरित उपचार हेतु, उपचार लाभ पहुँचाने मे लाभप्रद होंगी, साथ ही कोविड रोगियों को भी समय से चिकित्सालय एवं सीसीसी पहुँचाने में अत्यधिक लाभप्रद होगी। निराश्रित, बीमार एवं दुर्धटनाग्रस्त पशुओं के सहायता हेतु आपातकालीन पशु सेवा वाहन का संचालन किया जा रहा है।

[/box]

[box type=”shadow” ]‘प्लाज्मा दान, जीवन दान’ – प्लाज्मा दाताओं का होगा सम्मान


जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जनपद में स्वेच्छा से प्लाज्मा दान करने वाले प्लाज्मा दाताओं को सराहनीय कार्य हेतु मा० मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा सम्मानित किया जायेगा, जिससे प्लाज्मा दाताओं का उत्साह वर्धन होगा तथा अधिक से अधिक डोनर प्लाज्मा देने हेतु आगे आ सकें ताकि कोविड-19 के संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा सके। उन्होंने बताया कि आतिथि तक 115 प्लाज्मा दाताओं का विवरण गूगल स्प्रेडसीट पर अद्यतन कर अपलोड किया गया है। अब तक 60 कोरोना मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी से स्वस्थ किया जा चुका है।[/box]

 

सम्बन्धित खबर पढ़ने के लिए,
यहाँ क्लिक करें:   https://akashgyanvatika.com/due-to-the-tireless-efforts-of-dm-savin-bansal-now-people-will-get-gereric-medicines-in-less-cost/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!