Breaking News :
>>दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज>>विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार>>बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक>>डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद>>फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास>>जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार>>बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील>>चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया>>एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
मनोरंजन

‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। साथ ही एडवांस बुकिंग शुरू होने की तारीख भी बता दी गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। रिलीज से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

नए पोस्टर में दिखी राम, सीता और रावण की झलक

फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज की तारीख का ऐलान किया। पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, पोस्टर की पृष्ठभूमि में यश की रावण के रूप में झलक दिखाई गई है। फिल्म के इस नए पोस्टर ने दर्शकों का ध्यान खींचा है और इसके प्रति उत्साह को और बढ़ा दिया है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी है फिल्म

‘रामायण पार्ट 1’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी ‘रामायण पार्ट 1’

निर्माताओं के मुताबिक, ‘रामायण पार्ट 1’ 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर यानी दशहरे के दिन से शुरू की जाएगी। रिलीज डेट की घोषणा करते हुए निर्माताओं ने नवरात्रि के अवसर पर फिल्म को राम के युग की शुरुआत बताया।

फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा की ओर से साझा किए गए संदेश में कहा गया कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर एक नए युग की शुरुआत का जश्न मनाया जा रहा है। इसी के साथ ‘रामायण पार्ट 1’ की वैश्विक रिलीज और एडवांस बुकिंग की तारीखों की जानकारी दी गई है। अब दर्शकों को फिल्म के सिनेमाघरों में आने का इंतजार है।

Loading

error: Content is protected !!