Breaking News :
>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति द्वारा सोशल मीडिया व रेडियो, एफएम पर नियमित निगरानी व विज्ञापनों के प्रसारण पर राखी जा रही है पैनी नजर

मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) द्वारा प्रत्याशियों के सोशल मीडिया एकाउण्ट व उनकी दैनिक गतिविधियों पर भी निगरानी की जा रही है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फरवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून(जि.सू.का.)। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक सिगी थॉमस व व्यय प्रेक्षक नवनीत मनोहर ने विकास भवन स्थित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) (Media Certification and Monitoring Committee) कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने एमसीएमसी प्रकोष्ठ में तैनात नोडल अधिकारी रविन्द्र जुवांठा से जानकारी प्राप्त की। प्रेक्षक ने प्रिन्ट व इलैक्टॉनिक मीडिया में पेड न्यूज पर गहनता से अनुवीक्षण करने के निर्देश दिये। सोशल मीडिया व रेडियो, एफएम पर भी नियमित निगरानी व विज्ञापनों के प्रसारण पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिये।

इस दौरान नोडल अधिकारी रविन्द्र जुवांठा ने बताया कि एमसीएमसी प्रकोष्ठ में 24×7 आधार पर कार्मिकों की तैनाती की गयी है जो पेड न्यूज व विज्ञापनों की नियमित निगरानी कर रहे है। सभी प्रत्याशियों के सोशल मीडिया एकाउण्ट व उनकी दैनिक गतिविधियों पर भी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एमसीएमसी प्रकोष्ट द्वारा राजनैतिक दलों के विज्ञापनों का प्रमाणीकरण भी किया जा रहा है। जिसके आधार पर राजनैतिक दल इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया व एफएम, ई-पेपर में विज्ञापन चला सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने सभी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस दौरान सह नोडल एमसीएमसी आदर्श कुमार, अजनेश राणा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!