Breaking News :
>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस ने देश विभाजन और समाज में वैमनस्यता फैलाने के अलावा कोई दूसरा कार्य नहीं किया : महाराज

हम प्रदेश में विकास चाहते हैं या शराब ? : सतपाल महाराज

गुमनामी में गये बलिदानियों की पार्टी है भाजपा

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फरवरी 2022, शुक्रवार, पौड़ी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी के बावजूद मतदाताओं के बीच पहुँच कर भाजपा सरकार में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए 14 फरवरी को कमल के फूल का बटन दबाने की अपील की ।

भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी के बावजूद वीरोंखाल मण्डल के सिल्ली मल्ली, तकुलसारी, जाखणी, ढौंर, मैठाणा घाट, बयेडा और फरसाड़ी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में अपना जनसम्पर्क जारी रखा।

जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास बलिदानियों का इतिहास रहा है, वह ऐसे लोग हैं जो इतिहास के पन्नों पर अंकित नहीं हो सके और गुमनामी में चले गए। जिन्होंने अपने सिद्धांतों और आदर्शों से कभी समझौता नहीं किया। जबकि कांग्रेस ने देश विभाजन और समाज में वैमनस्यता फैलाने के अलावा कोई दूसरा कार्य नहीं किया।

भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने कहा कि चुनाव को अब मात्र 10 दिन बचे हैं, इन 10 दिनों में हमें तय करना है कि हम उत्तराखंड के अंदर विकास चाहते हैं या शराब ? हमें तय करना है कि हम अपनी संस्कृति और संस्कारों के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करना चाहते हैं या फिर देश को कमजोर बनाने वाली ताकतों आगे लाना चाहते हैं।

भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राज्य में अनेक विकास कार्य किए हैं और उनके विधानसभा क्षेत्र में भी अनेक बड़ी-बड़ी योजनायें स्वीकृत हुई हैं सड़कों का जाल बिछा है, लिफ्ट सिंचाई योजनायें प्रारंभ की गई हैं। जबकि कई पंपिंग पेयजल योजनाओं की स्वीकृति मिल चुकी है। सतपुली और स्यूंसी झील जैसे बड़े प्रोजेक्टों से निश्चित ही आने वाले समय में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र का कायाकल्प होगा।

सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने भी आज अनेक क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसम्पर्क किया। सतपाल महाराज के जेष्ठ पुत्र श्रद्धेय रावत और छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी अनेक गावों में जनसम्पर्क कर अपने पिता के लिए वोट माँगे।

जनसंपर्क के दौरान सभी स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी उनके साथ रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!