Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“केवल ड्राइवर बदले, गाड़ी वही जो 5 साल सरपट दौड़ती रही” : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फरवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड इन दिनों राज्य गठन के बाद पांचवें विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ा है। सत्तारूढ़ भाजपा के चुनाव अभियान का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पर तीखे हमले कर रहे हैं। भाजपा सरकार के पांच साल के विकास कार्यों और जन हितैषी निर्णयों के बूते उन्हें इस बार भी बड़ी जीत दर्ज करने का भरोसा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा हमारे पास सबसे बड़ा मुद्दा है वे विकास परियोजनायें, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सड़कों से लेकर रेल और हवाई सेवा के क्षेत्र में उत्तराखंड को दी हैं। साथ ही कोरोना महामारी के दौरान नि:शुल्क टीकाकरण, मुफ्त राशन सरकार ने उपलब्ध कराया। उत्तराखंड सरकार ने भी बहुत सारी योजनायें चलाई हैं। कोरोना महामारी के दौरान हमने पर्यटन, परिवहन, स्वास्थ्य, रेवेन्यू क्षेत्र के साथ ही महिला व युवा मंगल दलों को पैकेज से जोड़ा। आजीविका मिशन में काम कर रहे स्वयं सहायता समूहों को पैकेज के माध्यम से प्रोत्साहन और सहयोग देने की कोशिश रही। इसके अलावा 24 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की है। आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, उपनल के कर्मचारी, पीआरडी जवान, भोजनमाताओं, सभी का ध्यान रखा। वृद्धावस्था, दिव्यांग व विधवा पेंशन, सभी को 1200 से 1500 रुपये किया है। राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाई है। नई खेल नीति हम लेकर आए हैं। हमारी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में 207 तरह की जाँचें नि:शुल्क की हैं। शिक्षा मित्रों व अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाया है। सरकारी कर्मचारियों के लिए भी काफी कुछ किया। राज्यवासी हमारे भाव को जानते-समझते हैं। हमारे भाव में है कि हम उत्तराखंड को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसलिए विश्वास है सभी का हमें आशीर्वाद मिलेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा मुख्यमंत्री बदलना हमारी पार्टी का आंतरिक मामला था। इसे इस तरह समझा जा सकता है कि एक गाड़ी है, गाड़ी के ड्राइवर बदलते रहते हैं, गाड़ी अपनी सवारियों और उसमें रखे सामान के साथ सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुँची है। मतलब, केवल ड्राइवर बदले, गाड़ी वही है जो 5 साल सरपट दौड़ी।

पूर्व हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवनभर का अनुभव उत्तराखंड में लगाया। भू माफिया, शराब माफिया, खनन माफिया, गुंडे, बदमाशों, गिरोहबाजों को उन्होंने यहाँ संरक्षण दिया। उन्होंने किस तरह काम किया, सबने देखा है। उनके अनुभव का लाभ कांग्रेस को भी मिला था, क्योंकि उन्हीं के नेतृत्व में पिछली बार कांग्रेस चुनाव में गई थी, परिणाम सबने देखे। इस बार भी देख लिया, किस तरह कांग्रेस उनके अनुभव का लाभ उठा रही है। हरिद्वार से टिकट माँग रहे थे, पार्टी ने नहीं दिया, फिर रामनगर गए, दो दिन बाद वहाँ से भी उनसे टिकट वापस ले लिया गया। अब पैराशूट बनकर लालकुआँ गए हैं। यह सब उनका अनुभव है। हमारा अनुभव यह है कि जो समय मिला, उसमें 550 से अधिक फैसले लिए। कोशिश की कि एक-एक पल राज्य के विकास में लगायें। हमने सीखने की कोशिश की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!