Breaking News :
>>जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी उत्तरकाशी मयूर दीक्षित ने 27 डाक मतपत्र कार्मिक टीमों को मतदेय स्थलों के लिए किया रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फरवरी 2022, शुक्रवार, उत्तरकाशी। विधानसमा सामान्य निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत जनपद में नियुक्त कुल 70 डाक मतपत्र कार्मिक टीमों में से 27 टीमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अजय यादव, पुलिस प्रेक्षक विक्रमजीत सिंह एवं जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की उपस्थिति में उत्तरकाशी स्थित आदर्श कार्ति इण्टर कॉलेज से अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को जनपद में 27 डाक मतपत्र कार्मिक टीमें जनपद के 99 मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुई। जिनमें जनपद की विधानसभा पुरोला के लिए 20 डाक मतपत्र कार्मिक टीमें 74 मतदेय स्थलों को रवाना हुई। जबकि विधानसभा यमुनोत्री के लिए 7 डाक मतपत्र कार्मिक टीमें 25 मतदेय स्थलों को रवाना हुई। शेष टीमें आगामी तिथियों में रवाना होगीं।

विदित रहे कि डाक मतपत्र कार्मिक टीमें जनपद के आवेदक दिव्यांग एवं 80 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को उनके घर पर जाकर ही डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करायेंगी। इस बार भारत निर्वाचन आयोग(ईसीआई) द्वारा दिव्यांग मतदाताओं एवं 80 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा के तहत डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने की सुविधा की गयी है जिसके तहत जनपद में कुल 70 डाक मतपत्र कार्मिक टीमें गठित की गयी है! जिनमें विधान सभा पुरोला के लिए 20, यमुनोत्री के लिए 21 एवं गंगोत्री के लिए 29 टीमें गठित की गयी हैं! ये टीमें आवेदक मतदाताओं को उनके घर पर जाकर ही मतदान करायेंगी। यह भी बता दें कि जनपद में दिव्यांग मतदाताओं एवं 80 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं से कुल 645 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें जनपद की विधानसभा पुरोला से 212 आवेदन, यमुनोत्री से 202 एवं गंगोत्री से 231 आवेदन पाप्त हुए हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, अपर जिलाधिकारी तार्थपाल सिंह, उप जिलाधिकारी सोहन सिंह, मीनाक्षी पटवाल व चतर सिंह चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!