Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादूनशैक्षिक गतिविधियाँ

बोर्ड छात्रों के लिये चलाया जायेगा रिफ्रेश कोर्स : डॉ. धन सिंह रावत

विद्या समीक्षा केन्द्र व वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से चलेगी क्लास

1 से 26 फरवरी तक महत्वपूर्ण विषयों की होगी ऑन-लाइन तैयारी

बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को मिलेगी मदद, सुधरेगा परीक्षाफल

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 01 फरवरी 2024, देहरादून। सूबे में 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिये रिफ्रेश कोर्स चलाया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। 01 से 26 फरवरी 2024 तक विद्या समीक्षा केन्द्र व वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से प्रदेशभर के करीब 500 राजकीय विद्यालयों में ऑन-लाइन क्लास चलाई जायेंगी। जिसमें बोर्ड परीक्षार्थियों को विभिन्न विषयों की तैयारी के साथ ही प्रश्नों पत्रों को हल करने क गुर सिखाये जायेंगे, ताकि उन्हें परिषदीय परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो और बोर्ड परीक्षा परिणाम के प्रतिशत में भी गुणात्मक सुधार लाया जा सके।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि आगामी 01 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक प्रदेश के 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिये रिफ्रेस कोर्स चलाया जायेगा। जिसमें छात्र-छात्राओं को रिफ्रेस कोर्स के रूप में विगत पांच वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास एवं पाठ्यक्रम का रिवीजन करवाया जायेगा। इसके लिये समग्र शिक्षा के अंतर्गत देहरादून स्थित आईसीटी वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से वर्चुअल क्लास की सुविधा वाले विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी ऑन-लाइन करवाई जयोगी। जिसमें प्रत्येक दिन शिक्षकों के द्वारा छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी तथा अभ्यास कराया जायेगा।

विभागीय मंत्री ने बताया कि इसके अतिरिक्त विद्या समीक्षा केन्द्र के अंतर्गत संचालित ‘परख अभ्यास’ कार्यक्रम के तहत भी बोर्ड परीक्षार्थियों को विगत प्रश्नपत्रों का अभ्यास एवं सम्पूर्ण पाठ्यक्रम का रिवीजन कराया जायेगा, ताकि छात्र-छात्राएं आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सके। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेशभर में वर्चुअल क्लास की सुविधा वाले विद्यालयों के इतर आस-पास के विद्यालयों के कक्षा-10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं को भी नजदीकी वर्चुअल क्लास वाले स्कूलों में रिफ्रेश कोर्स कार्यक्रम में सम्मिलित कराया जायेगा, इसके लिये सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

डॉ. रावत ने बताया कि वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से संचालित ऑनलाइन रिफ्रेश कोर्स के अतिरिक्त परख अभ्यास कार्यक्रम के लिये विभाग द्वारा अभ्यास लिंक http://bit.ly/parakhuttarakhand जारी किया गया है। इसके अलावा बोर्ड परीक्षार्थी व उनके अभिभावक अपने-अपने मोबाइल पर ‘स्वीफ्ट चैट’(SwiftChat) एप्लीकेशन डाउनलोड कर अपना पंजीकरण करके बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का लाभ उठा सकते हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसके तहत आगामी 27 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी जबकि 30 अप्रैल 2024 तक बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!