Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनीं उनकी समस्याएं>>वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हुआ रिलीज>>मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- कुसुम कंडवाल>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी
स्वास्थ

कच्चा नारियल है सेहत के लिए वरदान, खाने पर मिलेंगे ढेर सारे फायदे और वजन भी होगा कम

कच्चा नारियल अपने गुणों के चलते सेहत के लिए वरदान कहा गया है. आप इसे किसी भी मौसम में खाएंगे तो आपको सेहत संबंधी ढेर सारे लाभ मिलेंगे. खासकर सर्दियों में कच्चा नारियल शरीर को भरपूर पोषण देता है क्योंकि इस सीजन में शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है. कच्चे नारियल में ढेर सारे फाइबर और आयरन के साथ साथ कॉपर, सेलेनियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम पाए जाते हैं जो शरीर के डेवलपमेंट के लिए जरूरी कहे जाते हैं. अगर आप रोज इसका सेवन करेंगे तो आपका शरीर मजबूत और एनर्जी से भरपूर बना रहेगा. चलिए जानते हैं कि कच्चा नारियल सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद साबित होता है।

कच्चे नारियल के सेहत संबंधी फायदे  

पाचन तंत्र मजबूत करता है
कच्चा नारियल फाइबर से भऱपूर होता है और इसी कारण इसे खाने से पेट संबंधी दिक्कतें नहीं होतीं. कच्चे नारियल में 60 फीसदी से ज्यादा पानी होता है, इसके सेवन से कब्ज, एसिडिटी, पेट में जलन और अफारे की समस्या में आराम मिलता है. इसे खाने पाचन तंत्र स्मूद होता है.

वेट लूज करने में मददगार है
वेट लूज करने के मिशन में कच्चा नारियल काफी मदद करता है. दरअसल इसमें ढेर सारा फाइबर होता है और इसे खाने के बाद देर तक भूख को कंट्रोल किया जा सकता है. इसके साथ ही कच्चे नारियल में मौजूद ट्राइग्लिसराइड बॉडी में बसी फैट को बर्न करने में मदद करता है. कच्चे नारियल के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल सही बना रहता है. इसलिए अगर आप वेट लूज करना चाह रहे हैं तो कच्चे नारियल को अपनी डाइट में शामिल करना आपके लिए बेहतर होगा.

दिमाग तेज करता है
कच्चा नारियल केवल शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद है. इसमें आयरन और विटामिन बी 6 पाए जाते हैं दिमाग को मजबूत और तेज करते हैं. इसे खाने से दिमाग की एक्टिविटी बढ़ती है और मेमोरी बूस्ट होती है.

शुगर में फायदा करता है
हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि कच्चा नारियल शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है. इसलिए डायबिटीज के मरीज इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

स्किन और बालों के लिए उपयोगी
कच्चे नारियल में विटामिन के साथ साथ ढेर सारे एंटी ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जो स्किन के साथ साथ बालों को भी भरपूर पोषण देते हैं. इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई त्वचा को सुंदर, स्वस्थ और चमकदार बनाता है. इसके सेवन से बालों का रूखापन और टूटने की समस्या भी कम होती है. कच्चे नारियल में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स को रोककर बालों की ग्रोथ को तेज करते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!