Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
फिल्म-जगतमनोरंजन

रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश की ‘साइको सैयां’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026, देहरादून। टीवी और ओटीटी की दुनिया में एक नई सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज चर्चा में आ गई है। रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश स्टारर सीरीज ‘साइको सैयां’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। ट्रेलर में प्यार, जुनून और खतरनाक दीवानगी का ऐसा मिश्रण दिखाया गया है, जो कहानी को काफी इंटेंस बना देता है।

ट्रेलर में क्या है खास ?

करीब दो मिनट लंबे इस ट्रेलर में कहानी की शुरुआत कार्तिक (अनुद सिंह) से होती है, जो उज्जैन का एक साधारण लड़का है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसकी मुलाकात चारू (तेजस्वी प्रकाश) से होती है। शुरुआत में दोनों के बीच रोमांस दिखाया गया है, लेकिन धीरे-धीरे यह प्यार एक खतरनाक जुनून का रूप ले लेता है। कार्तिक चारू के प्रति इतना ऑब्सेसिव हो जाता है कि वह उसके आसपास आने वाले हर शख्स को हटाने तक के लिए तैयार हो जाता है। इसी बीच रवि किशन की एंट्री कहानी में नया मोड़ लाती है, जो सस्पेंस और थ्रिल को और बढ़ा देती है।

किरदारों पर क्या बोले रवि किशन और तेजस्वी ?

रवि किशन ने अपने रोल को लेकर कहा कि उनका किरदार नियमों से परे जाकर काम करता है और इसमें अनप्रेडिक्टेबलिटी है, जो इसे खास बनाती है। वहीं तेजस्वी प्रकाश इस सीरीज के जरिए ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने अपने रोल को काफी लेयर्ड और चुनौतीपूर्ण बताया और इस मौके के लिए खुशी जताई।

कब और कहां देखें ?

इस सीरीज में सृष्टि श्रीवास्तव, सुरभि चंदना, वरुण भगत, अश्विनी कालसेकर और यशपाल शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘साइको सैयां’ 25 फरवरी से Amazon Prime Video और Amazon MX Player समेत विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर फ्री स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!