Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विभिन्न विकास खण्डों के न्याय पंचायतों में पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड ऑनलाईन, वैलिडेशन, ऑथेंटिकेंशन, त्रुटिसुधार हेतु लगाये गये कैम्प

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 8 सितम्बर 2020, भीमताल/नैनीताल (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के आदेशों पर नियत रोस्टर के अनुसार विभिन्न विकास खण्डों के न्याय पंचायतों में पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड ऑनलाईन, वैलिडेशन, ऑथेंटिकेंशन, त्रुटिसुधार हेतु कैम्प लगाये गये।
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने कहा कि पूर्ति निरीक्षकों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के साथ जनपद के पहाड़ी विकास खण्डों के 5 न्याय पंचायतों में राशन कार्ड ऑनलाईन, वैलिडेशन, ऑथेंटिकेंशन, त्रुटिसुधार शिविर लगायें गये, जिसमें 302 राशन कार्ड ऑनलाईन, वैलिडेशन, ऑथेंटिकेंशन, त्रुटिसुधार हेतु आवदेन दस्तावेज प्राप्त हुए साथ ही 396 आधार कार्ड राशन कार्ड के साथ ऑनलाईन लिंक करने हेतु प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड धारी के न्याय पंचायत मजयूली में 115 आवदेन, विकास खण्ड बेतालघाट के न्याय पंचायत बेतालघाट में 15 आवदेन, विकास खण्ड ओखलकाण्डा के न्याय पंचायत काला आगर में 65 आवेदन, विकास खण्ड भीमताल के न्याय पंचायत पिनरों में 8 आवदेन तथा विकास खण्ड रामगढ़ के न्याय पंचायत प्यूड़ा में 99 आवेदन प्राप्त हुये। जहाँ इन्टरनेट सुविधा प्राप्त थी वहाँ ऑनलाईन तथा त्रुटिसुधार मौके पर ही किया गया। जहाँ इन्टरनेट सुविधा नहीं थी, उनके आवेदन का शीघ्र निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि गाॅव में जिन पुत्रियों का विवाह हो गया और जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई उनके राशन कार्ड से यूनिट निस्त अथवा जोड़े गये।
विभिन्न शिविर में ब्लाक प्रमुख धारी आशा रानी, प्रधान शिला लेख देवेन्द्र चन्द्र, अनर्पा रेखा आर्या, मनाघेर राजेन्द्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सस्दय वीरेन्द्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह असवाल, विजय जोशी, राहुल डांगी, दिवाकर लोहनी ,जनता, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!