Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

पढ़ाई में रूचि रखने वाली मेधावी बालिकाओं को उनकी आगे की पढ़ाई हेतु आर्थिक मदद उपलब्ध करायी जायेगी : जिलाधिकारी को उनकी आगे की पढ़ाई हेतु आर्थिक मदद उपलब्ध करायी जायेगी : जिलाधिकारी

  • किसी भी होनहार बेटी के मार्ग में जानकारी का अभाव बाधा न बने।
  • बालिकाओं को डिफेंस सर्विसेज़ की संभावनाओं के बारे में तथा कोचिंग के विषय में जानकारी दी जाये।
  • बालिकाओं की आर्थिक सहायता हेतु सीडीपीओ के माध्यम से सत्यापन कराया जायेगा।

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 8 सितम्बर 2020, भीमताल/नैनीताल (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं’ अभियान की गहनता से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बेटियों के लिए आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया जाये। किसी भी होनहार बेटी के मार्ग में जानकारी का अभाव बाधा न बने, इसके लिए जनपद में विशेष कैरियर काउंसिलिंग की जाये तथा बेटियों को विभिन्न प्रकार की नौकरियों एवं प्रोफेशनल कोर्स के बारे में भी जागरूक किया जाये। उन्होंने गरीब बालिकाओं के पढ़ाई एवं जाॅब हेतु फार्म भरवाने के लिए बाल विकास तथा सेवायोजन विभाग के अधिकारियों को आपसी तालमेल से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बालिकाओं को स्वास्थ्य सेवाओं, डिफेंस सर्विसेज़, एनीमेशन, फाईन आर्ट, कम्प्यूटर कोर्स सहित विभिन्न कोर्सों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाये तथा उनकी रूचि के अनुसार उनके फार्म भी भरवाने में सहयोग प्रदान किया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि बालिकाओं को डिफेंस सर्विसेज़ की संभावनाओं के बारे में तथा कोचिंग के विषय में जानकारी दी जाये। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र बागजाला का उपयोग बालिकाओं के होस्टल के रूप में भी किया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि नोकरी तथा शिक्षा हेतु फार्म भरने में असक्षम बालिकाओं के फार्म भरवाये जाये तथा फार्म भरने तथा एक्ज़ाम में आने जाने का खर्च प्रशासन द्वारा वहन किया जाये।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि पढ़ाई में रूचि रखने वाली मेधावी बालिकाओं को उनकी आगे की पढ़ाई हेतु आर्थिक मदद उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने गरीब बालिकाओं को आसानी से शिक्षा मुहैया कराने में मदद हेतु जनपद का पोर्टल सीडीओ नरेन्द्र सिंह भण्डारी के निर्देशन में बनाने के निर्देश दिए। जिसमें बालिकाऐं पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता हेतु आसानी से आवेदन कर सकें। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की आर्थिक सहायता हेतु सीडीपीओ के माध्यम से सत्यापन कराया जायेगा।
उन्होंने बालिकाओं की कैरियर काउंसिलिंग हेतु सीडीपीओ रामनगर को, कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु सीडीपीओ ओखलकाण्डा, वाॅल पेंटिंग हेतु सीडीपीओ हल्द्वानी को नोडल अधिकारी नामित किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी, एसीएमओ डाॅ० टी.के. टम्टा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हीरालाल गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!