Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आँगनबाड़ी व आशा कार्यकर्तियों को किया सम्मानित

  • फ्रंट लाइन वारियर्स को किसी प्रकार का प्रोत्साहन न देना बेहद अफसोसनाक : धस्माना

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 8 सितम्बर 2020, देहरादून। “उत्तराखंड में पिछले छह महीनों से कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों के बीच काम कर रहे फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स जिनमें डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, आँगनबाड़ी व आशा कार्यकर्तियाँ व सफाई कर्मचारी प्रमुख हैं, इनका राज्य सरकार द्वारा सम्मान व प्रोत्साहन न किया जाना बेहद अफसोसजनक है।” यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कालिंदी एनक्लेव, बल्लीवाला चौक स्थित अपने कार्यालय में “देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट” एवं “हमारा परिवार” द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित आँगनबाड़ी व आशा कार्यकर्तियों को सम्मान पत्र, राशन, कोविड-19 सुरक्षा किट व डाबर जूस भेंट करने के पश्चात बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अल्प वेतन भोगी आँगनबाड़ी व आशा कार्यकर्तियों ने जिस प्रकार अपनी व अपने परिवार की जान जोखिम में डाल कर कोरोना काल में काम किया, राज्य सरकार को चाहिए था कि एक महीने के वेतन के बराबर प्रोत्साहन राशि दे कर उनको सम्मानित किया जाता। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का संकट अभी खत्म होने की बजाय लगातार बढ़ रहा है और सरकार इस तरह बेपरवाह हो चुकी है, जैसे कोरोना समाप्त हो गया हो। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की गति लगातार बढ़ रही है और मृत्यु दर भी लगातार बढ़ रही है लेकिन राज्य भर में सरकारी व निजी चिकित्सालयों में आईसीयू व वेंटिलेटर बैड फुल हो चुके हैं और अब फिलहाल गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 मरीज के लिए किसी चिकित्सालय में जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो स्वास्थ्य महकमे के भी मंत्री हैं, आज तक किसी कोविड19 समर्पित चिकित्सालय में यह जानने के लिए नहीं गए कि मरीजों के लिए इंतज़ाम क्या हैं ? सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वे शीघ्र राज्य सरकार के जिम्मेदार लोगों से मिल कर फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स के लिए सरकारी प्रोत्साहन राशि दिए जाने की माँग करेंगे।
कार्यक्रम में ‘अपना परिवार’ की श्रीमती सुशीला बेलवाल शर्मा ने श्री सूर्यकांत धस्माना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो काम सरकार को करना चाहिए था वो कार्य श्री सूर्यकांत धस्माना ने किया। उन्होंने कहा कि पिछले पाँच महीनों से सूर्यकांत धस्माना ने पूरे देहरादून में 15000 हजार रूपये जरूरत मंद लोगों , कोरोना फ्रंट लाइन वारियर्स की सहायता करने के साथ साथ सम्मानित करने का काम किया। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्म सोनकर, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पिया थापा, महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौतम सोनकर, अनुज दत्त शर्मा व श्री वीरेश शर्मा उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!