Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष मनहर वल्जी भाई जाला ने सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु आयोजित शिविर में किया प्रतिभाग

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून 3 जनवरी 2020(सूचना)। मा० अध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (राज्य मंत्री स्तर भारत सरकार) मनहर वल्जी भाई जाला, माननीय मेयर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल, मा० सदस्य सफाई आयोग श्रीमती मंजू दिलर और सचिव आयोग नरेन दास द्वारा संयुक्त रूप से नगर निगम देहरादून द्वारा नगर निगम सभागार में सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु आयोजित  शिविर में प्रतिभाग किया गया।
इस दौरान मा0 अध्यक्ष द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करवा रहे चिकित्सकों से सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण  का ब्यौरा प्राप्त करते हुए उनकी उचित चिकित्सा और काउन्सिलिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वयं का भी स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर स्वास्थ्य परीक्षण की गुणवत्ता परखी। इसके पश्चात उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और स्टाफ को सफाई कार्मिकों के हित के लिए चलाई जा रही स्वास्थ्य, आवास, पुनर्वास, शिक्षा, वेतन, पदोन्नति, पेंशन सुविधाओं इत्यादि योजनाओं और कार्यक्रमों का समुचित लाभ देने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर आयुक्त नगर निगम विनय शंकर पाण्डेय को फरवरी माह में द्वितीय सप्ताह के आसपास एक बड़ा स्वास्थ्य और बहुउद्देशीय शिविर सफाई कर्मचारियों के हितों की पूर्ति हेतु लगाने के निर्देश दिये, जिसमें सभी अन्य सम्बन्धित विभाग, संस्था और निकाय के लोग भी अपने-अपने विभागों के स्टाॅल लगाकर अपने विभागों से सम्बन्धित विभागों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सफाई कार्मिकों को जरूरी लाभ देना सुनिश्चित करेगें। उन्होंने स्वयं भी इस बहुउद्देशीय शिविर में शामिल होकर इसकी उपयोगिता बढाने की बात कही।
इससे पूर्व पूर्वाहन में मा0 अध्यक्ष, मा0 सदस्य और सचिव सफाई आयोग द्वारा गांधी पार्क में सफाई कर्मचारियों और नगर निगम के कार्मिकों के साथ सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्ररेणा से सभी को श्रमदान करते हुए अपने आसपास साफ-सफाई करती रहनी चाहिए, जिससे किसी भी प्रकार की बिमारियों के फटकने का डर ना हों।
इस अवसर पर नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ नगर वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डाॅ आर.के सिंह सहित नगर निगम व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपिस्थत थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!