Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैम्प कार्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने सुनी फरियादियों की समस्याऐं

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी 3 जनवरी 2020(सूचना)। शुक्रवार को कैम्प कार्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने फरियादियों की समस्याऐं सुनी तथा 9 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। फरियादियों द्वारा प्रमुख समस्याओं में सडक, पानी, शिक्षा, बीमारी ईलाज, मुआवजा, आदि से सम्बन्धित 27 समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज करायी। श्री बंसल ने निर्देश दिये कि जिन समस्याओं का निराकरण मौके पर सम्भव नही है ऐसी समस्याओं को सम्बन्धित विभागों के अधिकारी प्राथमिकता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें, तथा कृत कार्यवाही से आवेदन कर्ता को भी अवगत करायें।
फरियादियों में गणेश चन्द्र बेलवाल ने पारिवारिक पेंशन योजना का लाभ दिलाने व परिचय पत्र जारी कराने, सोनी मिश्रा ने बेटियों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दिलाने, देवभूमि स्टोन कम्पनी प्रा.लि. ने क्रेशर परिसर हेतु उप खनिज भण्डारण अनुज्ञा के विस्तार के सम्बन्ध में, नित्यानन्दपाद आश्रम (गौ रक्षा केन्द्र परमा हल्दूचैड़) ने मृत गौवंशीय पशुओं के शव समाधि संस्कार हेतु भूमि आवंटित करने, ललित मोहन सिंह नेगी ने खाम भूमि को फ्री होल्ड व दाखिल-खारिज किये जाने की जाॅच कराने, कमला देवी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। उत्तरांचल आँगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने 9 सूत्रीय मांग पत्र दिया, जिसमें मुख्यतः बीएलओ कार्य के समय सभी बीएलओ को विभागीय कार्यों से मुक्त रखने, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कम से कम ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन 15 दिन का अवकाश दिया जाने, केन्द्रों पर बच्चों का पोषाहार में ढाई वर्ष से पंजिका मान्य किये जाने एवं साढ़े तीन वर्ष तक प्राईवेट स्कूलों में प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगाये जाने आदि की मांग रखी।
जन सुनवाई में अधिशासी अभियन्ता लोनिवि एच.एस रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला शिक्षा अधिकारी हीरालाल गौतम, माज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!