Breaking News :
>>15 साल बाद फिर साथ आए शाहरुख-करीना, ‘किंग’ का नया गाना हुआ रिलीज>>अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत>>जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण>>प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं>>बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित>>देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश>>सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्डदेहरादून

“राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ : राज्यपाल से मिले लद्दाख की छात्र छात्रायें

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 28 जनवरी 2024, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से राजभवन में ‘‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर आए केंद्र शासित प्रदेश, लद्दाख के फोबरांग क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने भेंट की। भारतीय सेना के ‘‘ऑपरेशन सद्भावना’’ के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता यात्रा में लद्दाख के फोबरांग क्षेत्र के 4 शिक्षकों के साथ 16 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। यह छात्र-छात्राएं पहली बार लद्दाख क्षेत्र से बाहर निकल कर नई दिल्ली, आगरा, देहरादून स्थित विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर रहे हैं।

बच्चों की इस यात्रा का उद्देश्य यहां की संस्कृति, परंपराओं, विकास, तकनीकी और आर्थिक प्रगति का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ ज्ञानार्जन एवं कैरियर के अवसरों को अर्जित करने हेतु निकट से जानने एवं समझने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। 311 मध्यम रेजिमेंट की संचालन टीम के लीडर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक दत्ता और कैप्टन सिमरन कौर के नेतृत्व में लद्दाख दुर्गम, विरल और सुदुर क्षेत्र से आए यह बच्चे राज्यपाल से मिलकर बेहद खुश नजर आए। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी बच्चों से वार्तालाप की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने छात्रों से कहा कि वे जीवन में हमेशा बड़ा लक्ष्य रखें और बड़े-बड़े सपने देखें और फिर सपने को साकार करने के लिए खूब मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। राज्यपाल ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया। राज्यपाल ने कश्मीर और लद्दाख में सेवाएं देने के दौरान अपने अनुभवों को बच्चों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि शैक्षिक यात्रा उन्हें कई चीजें सीखने को मिलेंगी जो आगे उनके भविष्य में काम आएंगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *