Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

‘राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व’ : झांसी दुर्ग से प्रधानमंत्री मोदी देश को और सेना के तीनों अंगों को स्वदेशी तकनीक की देंगे ताकत

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 नवम्बर, 2021, बुधवार, झांसी। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के झांसी में तीन दिवसीय ‘राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व’ 17 नवंबर से शुरू हो रहा है। रक्षा मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार के इस समारोह की शुरुआत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे और 19 नवंबर को समापन अवसर पर खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद रहेंगे। झांसी दुर्ग से पीएम मोदी देश को और सेना के तीनों अंगों को स्वदेशी तकनीक की ताकत देंगे। वह सेना से संबंधित आठ योजनाएं भी देश को समर्पित करेंगे। आत्मनिर्भर भारत के तहत पीएम वायुसेना प्रमुख को स्वदेशी लाइट काम्बेट हैलिकाप्टर सौंपेंगे। इसे एचएएल ने भारत में तैयार किया है।

रानी लक्ष्मीबाई जयंती के तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार से हो रही है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने आ रहे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में अचानक परिवर्तन कर दिया गया है। अब वह 17 नवंहर को झांसी आएंगे। वह मुक्ताकाशी मंच से जलसा का शुभारंभ करेंगे तो हाथी ग्राउंड पर सेना की प्रदर्शनी का शुभारंभ भी करेंगे।

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुक्ताकाशी मंच से दीपांजलि का जलसा कार्यक्रम के साथ सेना के राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में राजनाथ सिंह को पहले मंगलवार की शाम को आना था, लेकिन गत दिवस उनके कार्यक्रम में परिवर्तन कर दिया गया। अब वह 17 को दोपहर में झांसी आएंगे। उनका विमान कैंट क्षेत्र में हैलिपेड पर उतरेगा।

सबसे पहले केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुक्ताकाशी मंच पर पहुंचेंगे और जलसा का शुभारंभ करेंगे। फिर हाथी ग्राउंड में सेना के हथियारों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। वह दतिया (मध्य प्रदेश) में स्थित मां पीताम्बरा के दर्शन करने जाएंगे और वापसी में झोकनबाग स्थित गुरुद्वारा में जाकर मत्था टेकेंगे। शाम 4.20 बजे उनका विमान ग्वालियर और फिर दिल्ली के लिए उड़ान भर जाएंगे।

आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए देश में दो डिफेंस कारिडोर बनाए जा रहे हैं, जिसमें से एक तमिलनाडु में और दूसरा उत्तर प्रदेश में है। यूपी डिफेंस कारिडोर में छह अलग-अलग नोड बनाए गए हैं जिसमें झांसी भी एक है। इस नोड में पहले प्रोजेक्ट का शिलान्यास पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे। इस दौरान वह 183 एकड़ जमीन पर डिफेंस पीएसयू के 400 करोड़ की लागत से एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम के लिए प्रोपल्शन सिस्टम बनाने की यूनिट की आधारशिला भी रखेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!