Breaking News :
>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कर्नल के सियासी कुरुक्षेत्र का ऐलान : गंगोत्री से लड़ेंगे चुनाव कर्नल अजय कोठियाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 नवम्बर, 2021, बुधवार, उत्तरकाशी। आप के वरिष्ठ नेता कर्नल(सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल गंगोत्री से चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तरकाशी में ये ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गंगोत्री सीट का इतिहास है, जो विधायक यहां से जीतता है उसकी ही सरकार बनती है। आपको बता दें कि सिसोदिया उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उत्तरकाशी में वे रैली के साथ रामलीला मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

उत्तराखंड में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, चुनावी सरगर्मियां भी तेज होती जा रही है। भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दलों ने जनता को अपनी ओर करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। आम आदमी पार्टी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही वजह है कि समय-समय पर उत्तराखंड के दौरे पर आकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आम जन को साधने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन जहां उन्होंने प्रदेश के व्यापारियों से संवाद कर उन्हें साधने का काम किया तो वहीं दूसरे दिन वे उत्तरकाशी में हैं।

उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मनीष सिसोदिया ने यहां सबसे पहले पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगोत्री सीट से आप पार्टी के सीएम दावेदार कर्नल अजय कोठियाल चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में बड़ा विकल्प है। कर्नल कोठियाल जैसा विकल्प आप ने उत्तरकाशी के जनता को दिया है। ये गंगोत्री के साथ-साथ उत्तराखंड के लिए भी बहुत बड़ी खुशखबर है।

सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता खुद को 20 सालों से ठगा महसूस कर रही है। यहां के लोगों के बारे में किसी भी राजनैतिक दल ने आज तक नहीं सोचा है। पहाड़ों में स्थिति बहुत खराब है। प्रसूता को एंबुलेंस और अस्पताल न मिलने से परेशानी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!