Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर को महोबा में करेंगे अर्जुन सहायक परियोजना का शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 नवम्बर, 2021, बुधवार, महोबा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा पहुंचकर अर्जुन सहायक परियाेजना का स्थानीय निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ में मौजूद रहे जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने सीएम को अर्जुन सहायक बांध की उपयोगिता समेत अन्य तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। सीएम ने परियोजना के किनारों पर खास तौर पर रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया।

19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महोबा में अर्जुन सहायक परियोजना का शुभारंभ करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोबा पहुंचे। उनका हेलीकाप्टर 11.10 पर चरखारी में अर्जुन बांध के पास बने हेलीपैड पर उतरा। यहां पर उन्होंने अस्थौन गांव के पास अर्जुन सहायक परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। नहर के किनारे हो रहे मिट्टी भराई व समतलीकरण कार्य को देखा। साथ में माैजूद जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से बताया कि नहर की लंबाई बुहत है और उपयोगिता समेत अन्य तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने नहर के किनारों का रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया तथा मिट्टी और समतल कराने को कहा। वह काफी देर तक अर्जुन बांध से जल प्रवाह को निहारते रहे।

जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि नहर से पानी की बर्बादी रुकेगी और किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर लाभ मिल सकेगा। अर्जुन सहायक परियोजना में नाव की भी व्यवस्था की गई थी और उसे फूलों से सजाया गया था। सुरक्षा कारण से मुख्यमंत्री ने नाव में सैर नहीं की। यहां पर चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने कहा कि नहर के माध्यम से पूरे साल पीने के साथ सिंचाई का भी पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसके बाद यहां से वह हेलीकाप्टर में पुन: सवार हो गए और करीब 12 पुलिस लाइन ग्राउंड में हेलीकाप्टर उतरा। यहां कार से करीब तीन सौ मीटर दूर बने जनसभा स्थल पर पहुंचे। करीब 10 मिनट तक स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के आगमन को तैयारी की समीक्षा की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!