Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

पड़ोस की महिला कराती रही बच्ची से दुष्कर्म, घर से गहने करवाए चोरी

रुड़की: दस साल की एक मासूम बच्ची के साथ दो युवक तीन माह तक दुष्कर्म करते रहे। बच्ची से यह कार्य पड़ोस में रह रही एक महिला डरा धमका कर करवाती थी। यही नहीं बच्ची से घर में रखे जेवर और रुपये भी धीरे-धीरे चोरी करवाती रही। मामले की जानकारी उस समय हुई जब बच्ची के पास कुछ आपत्ति जनक सामान मिला और घर के सारे गहने व रुपये गायब हो गए। बच्ची के पिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।

गंगनहर कोतवाली अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास एक कालोनी निवासी दंपति अपनी 10 साल की मासूम बच्ची को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचे। दंपति ने पुलिस को बताया कि उनकी बच्ची पिछले तीन माह से गुमसुम सी रहती है। पहले तो उन्होंने बच्ची की इस बात पर ध्यान नहीं दिया।

बताया कि दो-चार दिन पहले उन्हें बच्ची के कपड़ों से एक पॉलीथिन मिली। पॉलीथिन में रखे आपत्तिजनक सामान को देखकर वह हैरान रह गए। बच्ची से जब उस सामान के बारे में पूछा तो पहले उसने कुछ नहीं बताया।
काफी पूछने पर बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली आंटी उससे गलत काम करा रही है। दो युवक कई दिनों से उसके साथ गलत काम कर रहे हैं। आंटी ने उसे धमकी दी हुई थी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसको और उसके परिवार को जान से मरवा देगी।

बच्ची ने बताया कि पड़ोस की आंटी घर में रखे जेवर और रुपये भी उसे चोरी कर लाने के लिए कहती है। वह धीरे-धीरे सारे गहने महिला को दे चुकी है। बच्ची के पिता ने बताया कि संदूक में 50 हजार रुपये के अलावा सोने के झुमके, अंगूठी और अन्य गहने भी संदूक से गायब हैं।

एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बच्ची ने बताया कि वह उन युवकों को पहचान सकती है जो उसके साथ गलत काम करते थे। उनकी तलाश कराई जा रही है। महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!