Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनीं उनकी समस्याएं>>वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हुआ रिलीज>>मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- कुसुम कंडवाल>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी
उत्तर-प्रदेश

अयोध्या पहुँची दुनिया की सबसे महंगी खास लकड़ी से बनी रामायण

चार पीढियों तक पहुँचायेगी आस्था का संदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जनवरी 2022, रविवार, अयोध्या। 22 जनवरी को लेकर देश में काफी उत्साह है। देश के कोने-कोने से राम मंदिर के लिए कुछ न कुछ आ रहा है। चाहे वह लड्डू हों, इत्र हो या दुनिया की सबसे बड़ी अगरबत्ती हो। वहीं, अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले दुनिया की सबसे महंगी रामायण में से एक अयोध्या पहुँच गई है और इसकी कीमत एक लाख पैंसठ हजार रुपये है। राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामायण लेकर अयोध्या पहुँचे पुस्तक विक्रेता मनोज सती ने कहा कि हम अपनी खूबसूरत रामायण के साथ यहां अयोध्या के टेंट सिटी में पहुँचे हैं। इस रामायण में कई खासियत हैं और यह दुनिया की सबसे महंगी रामायण है। उन्होंने कहा कि आप कह सकते हैं कि सबसे सुंदर रामायण अयोध्या में है। इसकी कीमत 1.65 लाख रुपये है।

पुस्तक विक्रेता मनोज सती ने आगे कहा कि बाहरी बॉक्स का डिजाइन और कागज इसे काफी खूबसूरत बनाता है। जैसे राम मंदिर तीन मंजिलों में बनाया जा रहा है, इसलिए इसे भी उसी तरह डिजाइन किया गया है। इसमें एक स्टैंड है जिस पर रखकर आप रामायण पढ़ सकते हैं। मनोज सती ने आगे बताया कि बॉक्स के लिए अमेरिकी अखरोट की लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है, पुस्तक के लिए स्याही जापान से आयात की गई है। यह एक जैविक स्याही है। उन्होंने कहा कि किताब का कागज फ्रांस में बनाया गया है। यह एक एसिड-मुक्त कागज है। यह पेटेंट कागज है। कागज का उपयोग केवल इस पुस्तक में किया जाएगा। यह बाजार में कहीं भी उपलब्ध नहीं है।

आगे रामायण की खूबियों के बारे में बताते हुए कहा कि किताब 400 साल तक चल सकती है। इसका खूबसूरत कवर भी बनाया गया है। इसलिए यह सुरक्षित रह सकती है। किताब को चार पीढिय़ां पढ़ सकती हैं। सती ने बताया कि खूबसूरत और आकर्षक डिजाइन के पीछे मकसद यह है कि आपको हर पेज पर एक अलग डिजाइन देखने को मिलेगा। हर पेज पर कुछ नया देखने को मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!