Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के फ्री-फ्री के फार्मूले को बताया हवा-हवाई

केजरीवाल जी फ्री-फ्री के फार्मूले से उत्तराखंड में सत्ता के सपने मत देखिए, दिल्ली में पहले ही निकल चुकी है आपके वादों की हवा : अनिल बलूनी

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2021, रविवार, नई दिल्ली। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने केजरीवाल के उत्तराखंड दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केजरीवाल को पहले दिल्ली की जनता से किए गए वादों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

सांसद बलूनी ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में फ्री बिजली का वायदा किया था मगर हर बिल के साथ सरचार्ज, एनर्जी चार्ज, फिक्स चार्ज के नाम पर हर उपभोक्ता से पैसा वसूला जा रहा है। फ्री पानी की घोषणा करने वाले वाले केजरीवाल टैंकरों से पानी पिला रहे हैं। मौहल्ला क्लीनिक की सच्चाई कोरोना काल में जगजाहिर हो चुकी है। आपने दिल्ली में कोई नया अस्पताल नहीं खोला। स्कूलों को लेकर किया गया प्रचार हवाई साबित हुआ है।

केजरीवाल उत्तराखंड की जनता जागरूक जनता है। केवल फ्री-फ्री के फार्मूले से आप सत्ता के सपने मत देखिए। देवभूमि की जनता आपके दिल्ली के कार्यकाल को नजदीक से देख रही है।

सांसद बलूनी ने कहा कि सीसीटीवी महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर 1 इंच भी आगे ना बढ़ना आपके चुनावी हथकंडों को उजागर कर चुका है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है।

अनिल बलूनी ने कहा कि हमें लगा था केजरीवाल दिल्ली के झूठ का देवभूमि में प्रायश्चित करेंगे मगर आपने एक कदम और आगे बढ़ कर वोट के लिए चुनावी दाना डालने का एक परिपक्व जनमानस वाले प्रदेश में असफल प्रयास किया है। उत्तराखंड की जनता राष्ट्रीय मुख्यधारा के हिसाब से सोचती रही है और उन मानकों पर आप सदैव राष्ट्र विरोधियों के साथ खड़े नजर आए हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!