Breaking News :
>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत को है हर उत्तराखंडी के स्वास्थ्य की चिंता

  • प्रदेशवासियों के लिए लगाने जा रहे हैं, 600 हेल्थ कैंप
  • विशेषज्ञ डॉक्टर करेगें जाँच, मिलेंगी मुफ़्त दवाइयाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2021, रविवार, देहरादून। उत्तराखंड में प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के लिए राज्य में तीन महीने तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 600 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जायेंगे और डाक्टर, दवाई व सफाई पर फोकस किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने राज्य के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक की।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने ने कहा कि आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अगले तीन महीनों में राज्य में कुल 600 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इसमें 10-10 शिविर पर्वतीय विधानसभा क्षेत्रों में लगाए जायेंगे जबकि पाँच-पाँच शिविर मैदानी विधानसभा क्षेत्रों में लगाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के जरिए लोगों की हर प्रकार की जाँच के साथ ही स्क्रीनिंग व इलाज भी किया जाएगा। साथ ही जरूरतमदों को दवाई भी दी जाएगी।

अस्पतालों की बेड क्षमता 50 प्रतिशत बढ़ेगी

राज्य के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की बेड क्षमता पचास प्रतिशत बढ़ाई जाएगी। कोविड की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के तहत सरकार ने इसके आदेश कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात डॉक्टरों व अन्य स्टाफ को राज्य के कोविड केयर सेंटरों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी की ओर से शनिवार को इसके आदेश किए गए हैं। विदित है कि दुनियां भर के वैज्ञानिक देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं। इसके तहत सरकार अस्पतालों को मजबूत करने के साथ ही ऑक्सीजन आपूर्ति और बच्चों के इलाज की सुविधा में इजाफा कर रही है।

100 अस्पतालों का औचक निरीक्षण

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह ने कहा कि वे अगले कुछ दिनों में राज्य के 100 अस्पतालों का औचक निरीक्षण शुरू करेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए कि राज्य के सभी अस्पतालों की स्थिति सुधारी जाए। उन्होंने कहा कि वे किसी भी दिन किसी भी अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुँच सकते हैं और सभी अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जायें।

सभी रिक्त पद भरें

बैठक में सभी सीएमओ ने विशेषज्ञ डॉक्टर, एएनएम, स्टाफ नर्स एवं चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की कमी की बात रखी। जिस पर विभागीय मंत्री ने सचिव स्वास्थ्य एवं महानिदेशक स्वास्थ्य को जल्द से जल्द रिक्त पद भरने के निर्देश दिए। सचिव स्वास्थ्य डॉ० पंकज पाण्डेय ने कहा कि विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती के प्रयास चल रहे हैं। एएनएम, स्टाफ नर्स तथा चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की तैनाती एनएचएम के माध्यम से की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!