Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

डॉ० देवेश्वर भट्ट की अध्यक्षता में नए राजनीतिक दल, “राज्य स्वराज पार्टी” का हुआ गठन

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2021, रविवार, देहरादून। आज, रविवार, 11 जुलाई 2021 को पार्टी के मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का मत था कि उत्तराखंड के बेहतर भविष्य के निर्माण को देखते हुए एक राजनीतिक दल का गठन किया जाना जरूरी है।

वर्तमान में जो भी राजनीतिक दल हैं वह जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। राज्य की बढ़ती बेरोजगारी, पलायन और अन्य मूलभूत समस्याओं को देखते हुए, सभी कार्यकर्ताओं का मत है कि राज्य के विकास के लिए डॉक्टर देवेश्वर भट्ट की अध्यक्षता में एक ऐसे राजनीतिक दल का गठन किया जाए जो उत्तराखंड के विकास के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करेगा तथा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, सबको साथ लेकर राज्य एवं राज्यवासियों के हित में कार्य करेगा।

बैठक उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े समस्त कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर “राज्य स्वराज पार्टी” के नाम पर अपनी सहमति व्यक्ति की तथा कहा कि नए दल का नाम “राज्य स्वराज पार्टी” रखा जाए।

सभी कार्यकर्ताओं ने यह भी निर्णय लिया कि भारत निर्वाचन आयोग से दल के पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रारंभ किया जाए, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी दल के अध्यक्ष डॉ० देवेश्वर भट्ट की होगी।

आज की इस बैठक में डॉक्टर देवेश्वर भट्ट, आशीष नौटियाल, गौरी रौतेला, दुर्गा प्रसाद, जी.एस. रावत, अश्वनी रतूड़ी, रमा चौहान, निधि नेगी, शोभा सुंदरम, दीपा रावत, अनिल पुरी, मैक्सवेल डोलन, बी.के. सुंदरम, कार्तिक रावत आदि मौजूद रहे तथा कई अन्य कार्यकर्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!