Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

राजस्थान के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान : “ब्लैक फंगस केवल हमारे देश में ही क्यों है ? प्रधानमंत्री करवायें रिसर्च”

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जून 2021, शनिवार, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में ब्लैक फंगस बीमारी नहीं है। मैंने पूरी दुनिया में पता करवाया तो सामने आया कि हमारे अलावा कहीं भी यह बीमारी नहीं है, केवल हमारे देश के ही 8-10 राज्यों में ब्लैक फंगस की बीमारी है। यह बीमारी हमारे यहीं क्यों है इस पर रिसर्च करके निष्कर्ष निकालना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखेंगे। प्रधानमंत्री से कहा जाएगा कि ब्लैक फंगस पर रिसर्च करवाएं।

बृहस्पतिवार को 5 ऑक्सीजन प्लांटस और अन्य मेडिकल सुविधाओं के वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में बोलते हुए गहलोत ने कहा कि ब्लैक फंगस के कारणों को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही है। कोई कह रहा है कि स्टेरॉर्यड के ज्यादा इस्तेमाल से यह बीमारी हुई है तो कोई अन्य कारण बता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से पहले रेमडिसिविर इंजेक्शन के राज्यों को आवंटन का जिम्मा केंद्र सरकार ने अपने पास ले लिया था, उसी तरह अब ब्लैक फंगस के इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन का आवंटन भी वहीं कर रही है। इस कारण राज्यों को समय पर इंजेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं।

यदि समय रहते ये इंजेक्शन मिल जाएं तो कई जान बच सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को एम्फोटेरिसन इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करवानी चाहिए। गहलोत ने कहा कि देश में अब सभी का वैक्सीनेशन फ्री होना चाहिए। अब तक टीकाकरण भारत सरकार द्वारा ही करवाए जाते रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!