Breaking News :
>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ताज़ा खबरेंदेश

महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा ऐलान : सोमवार से लॉकडाउन में प्रतिबंधों में दी जा सकती है छूट, जानिए क्या हैं छूट देने के आधार

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जून 2021, शनिवार, मुंबई। कोरोना महामारी के चलते महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन को लेकर राज्‍य सरकार का कहना है कि इसमें सोमवार से छूट दी जा सकती है। ये छूट राज्‍य में कोरोना संक्रमण के मामलों, पॉजिटिविटी रेट और ऑक्‍सीजन बेड की उपलब्‍धता के आधार पर दी जा सकती है। दरअसल राज्‍य में अनलॉक को लेकर असमंजस की स्थिति है, जिसके बाद अब राज्‍य सरकार ने ये ऐलान किया है।

[box type=”shadow” ]राज्‍य में अनलॉक को लेकर पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी शुक्रवार को ठाकरे सरकार पर जमकर निशाना साधा था। तंज भरे अंदाज में फडणवीस ने कहा था कि पहले सरकार के एक मंत्री ने अनलॉक की घोषणा कर दी इसके बाद मुख्‍यमंत्री कार्यालय से सफाई आ गई की ऐसा कुछ नहीं है। फडणवीस ने कहा अनलॉक का मुद्दा हो या कोरोना नियंत्रण समेत कोई और मुद्दा, महाविकास अघाड़ी सरकार में आपसी तालमेल की बेहद कमी है। मुझे ऐसा लग रहा है कि इस सरकार में एक सीएम है और कई सुपर सीएम हैं। सीएम कुछ बोले इससे पहले ही सारे सुपर सीएम बोल देते हैं।[/box]

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन को पिछले कुछ दिनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वीरवार का महाविकास आघाड़ी सरकार में कांग्रेस कोटे से राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने अनलॉक को लेकर पत्रकार सम्मेलन में कहा था कि राज्य में लॉकडाउन खत्म करने के लिए पांच स्तरीय रणनीति पर काम कर रही है। राज्‍य के जिन 18 जिलों में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी रेट पांच फीसद से कम होगी उन्‍हें लॉकडाउन से मुक्‍त किया जाएगा। इनमें ठाणे भी शमिल था। लेकिन इसके बाद ही राज्य सरकार की ओर से बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया था कि राज्य में साप्ताहिक पाजिटिविटी दर एवं आक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर ही सख्ती में ढील देने को लेकर फैसला किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!