Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंविशेष

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके 50वें जनदिन पर दी बधाई एवं शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जून 2021, शनिवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 50वां जन्मदिन है। हालांकि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। योगी होने के नाते भी वह इन सबसे दूर रहते हैं। हर साल की तरह इस बार भी सीएम योगी बगैर किसी आयोजन के रोजाना की तरह बैठकें करेंगे। अलबत्ता उनके लाखों प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं जरूर देते हैं। भाजपा के तेजतर्रार नेता के तौर पर अपनी छवि बना चुके सीएम योगी को शुक्रवार रात से ही जन्मदिन की बधाई देने का दौर शुरू हो गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए वे समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति करे यही कामना है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘ओजस्वी वक्ता व कर्मठ व्‍यक्तित्‍व के धनी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।’

उप मुख्यमंत्री डॉ० दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि ‘सुशासन और विकास के पर्याय, उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घायु करें। प्रदेश आपके नेतृत्व में प्रगति के नए आयाम छूए।’ यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर कहा कि ‘प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित, हिन्दू हृदय सम्राट, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनायेंl बाबा गोरक्षनाथ आपको स्वस्थ और दीर्घायु रखें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ-साथ योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महंत भी हैं। उनका जन्म 5 जून, 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ। उनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे। उनकी माता का नाम श्रीमती सावित्री देवी है। योगी बचपन से ही बहुत कुशाग्र और कर्मठ स्‍वभाव के रहे। बाल्‍यकाल में ही उनका मन ज्ञान-विज्ञान के जटिल प्रश्‍नों को हर करने के साथ-साथ अध्‍यात्‍म की ओर भी झुकने लगा था। अपनी माता-पिता की सात संतानों में तीन बड़ी बहनों और एक बड़े भाई के बाद योगी आदित्‍यनाथ पांचवें थे तथा उनसे छोटे दो भाई हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!