Breaking News :
>>चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी>>संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश>>15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी>>महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन>>जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष उठाए प्रदेश के कृषि हित से जुड़े मुद्दे>>भारी बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम और तहसीलदार ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई>>संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>टनकपुर में ‘खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य आगाज>>ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प- डाॅ. धन सिंह रावत>>रूस के ताबड़तोड़ ड्रोन-मिसाइल हमले से दहला यूक्रेन, 12 लोगों की मौत>>देहरादून की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा काम>>मामूली सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं साइनस संक्रमण के संकेत>>अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, SDRF ने किए शव बरामद>>बड़ी फिल्मों के बीच चमकी ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू, देहरादून में गिरे ओले

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम ने फिर से करवट बदल ली। कुमाऊं मंडल में सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर से बारिश शुरू हो गई, वहीं गढ़वाल मंडल के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश हुई।

बारिश और ओलावृष्टि के चलते पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर दून के तापमान में गिरावट आ गई। गर्म कपड़े लोगों ने फिर से निकाल लिए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में दून समेत कुछ पहाड़ी जिलों में ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है।

सुबह से ही देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार सहित विभिन्न स्थानों पर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। गढ़वाल में पौड़ी, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में बादल छाए रहे। दोपहर बाद कई स्थानों पर बारिश शुरू हो गई। वहीं, कुमाऊं में हल्द्वानी में भी बारिश का दौर आरंभ हो गया। देहरादून में कई स्थानों पर ओले भी गिरे।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, नैनीताल एवं पिथौरागढ़ जनपदों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। अनेक स्थानों में आंशिक रूप से आमतौर पर बादल छाये रहेंगे और गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

दून का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 28 व 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार की बात करें तो दून में दिनभर तेज खूप खिली रही, जिससे अधिकतम मापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम के करवट लेने के बाद फिर से तापमान में गिरावट शुरू हो गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!