Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्ड

पीएम नरेंद्र मोदी और शाह को जवाब देने उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी

देहरादून। कांग्रेस उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दौरों की काट के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे कराने जा रही है। गढ़वाल और कुमाऊं, दोनों मंडलों में राहुल गांधी की एक-एक जनसभा आयोजित की जाएगी। उधर, प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश मुख्यालय की जिम्मेदारी तीन सदस्यों को सौंपी है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने चुनाव संबंधी अपनी सभी समितियों को सक्रिय कर दिया है। प्रदेश चुनाव समिति के बाद राजीव भवन में मीडिया समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि चुनाव के मौके पर कांग्रेस का प्रचार तंत्र मजबूत होना जरूरी है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के साथ ही पिछली कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना होगा। इसके लिए मीडिया समन्वय समिति को कारगर तरीके से काम करना होगा।

मुख्यालय को समिति गठित 

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया समन्वय का जिम्मा तीन सदस्यीय समिति को सौंपा गया। इस समिति में पूर्व मंत्री नवप्रभात, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार और और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी शामिल किए गए हैं। प्रदेश प्रभारी ने बताया कि जिलों में भी मीडिया समन्वय समिति गठित की जाएंगी।

प्रदेश मीडिया समन्वय समिति के बाद चुनाव अभियान समिति की अहम बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, सांसद प्रदीप टम्टा, उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा, गोविंद सिंह कुंजवाल, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन व प्रकाश जोशी के साथ ही तमाम विधायक व पूर्व विधायक भी मौजूद रहे।

बैठक में भाजपा को करारा जवाब देने को कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान आक्रामक बनाने की रणनीति तय की गई। लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर तक पार्टी की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

प्रियंका की सभाएं भी तय होंगी 

मीडिया से बातचीत में प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार का करारा जवाब देगी। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के दौरे करा चुकी है। कांग्रेस इसके जवाब में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा तय कर रही है। दोनों मंडलों गढ़वाल और कुमाऊं में जल्द एक-एक जनसभा आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की सभाओं के कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को लेकर आम कार्यकर्ता और जनता का फीडबैक लेने को पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे।

बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल 

कांग्रेस को ऊधमसिंह नगर जिले में बसपा को तोड़ने में कामयाबी मिली है। विधानसभा चुनाव में सितारगंज से बसपा प्रत्याशी रहे नवतेज पाल सिंह और किच्छा से बसपा प्रत्याशी रहे राजेश प्रताप सिंह ने समर्थकों के साथ राजीव भवन में प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी राजेश धर्माणी, रंजीत रावत, भुवन कापड़ी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *