Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्ड

बेलगाम वाहन की टक्कर से ममेरे-फूफेरे भाइयों की मौत

काशीपुर। सड़क हादसे में ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों काशीपुर स्थित गलबलिया कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ग्राम बिजारखाता, मसवासी रामपुर उप्र निवासी राजू (19) पुत्र नरेश व मानपुर, स्वार रामपुर उप्र निवासी राजेश (28) पुत्र महावीर थाना आइटीआइ क्षेत्र के आलू फार्म स्थित गलबलिया कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर थे। दोनों की सुबह साढ़े सात बजे से ड्यूटी थी। ड्यूटी के लिए वे यूपी से ही अप डाउन करते थे।

गुरुवार सुबह छह बजे दोनों घर से ड्यूटी के लिए निकले। रास्ते में बाइक सवार से उन्होंने लिफ्ट ली। मुकुंदपुर पुल पर पहुंचते ही बाइक खराब हो गई। इसके बाद दोनों भाई सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे। काशीपुर की तरफ से जा रही महिंद्रा टीयूवी 300 संख्या यूके 06एजे 4643 के चालक ने अनियंत्रित वाहन से दोनों को टक्कर मार दी।

इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आइटीआइ थाने में खड़ा कर दिया है। वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुराहाल था।

हादसे ने छीन लिया एकलौता चिराग

राजू सात बहनों का एकलौता भाई था। बहनों की धूमधाम से शादी हो सके। इसलिए छोटी उम्र में ही उसने अपने कंधों पर जिम्मेदारी उठा ली। उसे इस बात का कतई आभास नहीं था कि टीयूवी वाहन उसका काल बनकर सपनों पर पानी फेर देगी। पिता मजदूरी करते हैं। दोनों ने मेहनत मजदूरी कर एक बेटी की शादी भी कर दी है। अब परिवार बेसहारा हो चुका। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सभी की जुबान पर कराहट थी। सभी के मुंह से आह निकल रही थी कि अब परिवार का क्या होगा। मजदूर पिता कैसे छह बेटियों की जिम्मेदारी को निभाएगा।

दुधमुंही बच्ची भी पिता की जोह रही बाट

राजेश के एक भाई और तीन बहनें हैं। उसकी पास तीन बेटियां हैं। एक बेटी अभी एक माह की हुई है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लोगों की मानें तो राजेश शाम को ड्यूटी से घर पहुंचने के बाद दुधमुंही बच्ची को बहुत दुलार करता था। इतना ही नहीं दोनों और बेटियां भी पिता के प्यार से अछूती नहीं थीं।

राजेश ड्यूटी से लौटते समय बेटियों को कुछ न कुछ खाने की चीज लेकर जाता था। बेटियों को पापा के ड्यूटी से आने का इंतजार है, लेकिन उन्हें नहीं पता कि बेकाबू वाहन पिता की मौत बन चुकी है। परिजनों की आंखों से आंसू टपक रहे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!