Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
राजनैतिक-गतिविधियाँ

पीएम मोदी पर कांग्रेस ने लगाया आरोप, अमित शाह का पलटवार- कांग्रेस हमें देशभक्ति न सिखाए

राजमुन्दरी। पुलवामा आतंकी हमले पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्क का भ्रमण करने के बाद नौका विहार और शूटिंग करवा रहे थे। अब भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने इस आरोप पर सफाई देते हुए कहा है कि हमले के दिन एक कार्यक्रम में पीएम मोदी की उपस्थिति को मुद्दा बनाया। लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी दिन में 18 घंटे काम करते हैं।

आंध्र प्रदेश के राजमुन्दरी में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आतंकवाद के मुद्दे पर हमारी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। पुलवामा हमले का जवाब देने के लिए भी उचित रणनीति पर काम किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए पीएम मोदी पर आरोप लगा रही है। कश्मीर समस्या जवाहर लाल नेहरू की देन है। अगर सरदार पटेल देश के पीएम होते तो कश्मीर की समस्या पैदा ही नहीं होती।’

अमित शाह ने कहा, ‘जब पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था तो कांग्रेस कह रही थी कि ये खून की दलाली करते हैं। कांग्रेस नेता सिद्धू पाकिस्तान जाकर हमारी सेना के जवानों को मारने वाले पाक सेनाध्यक्ष से गले मिलते हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा आतंकियों की मौत पर फफक-फफक कर रोई थीं। जेएनयू में जाकर देश के टुकड़े-टुकड़े की बात करने वालों का समर्थन करने वाली कांग्रेस हमें देशभक्ति न सिखाए। कांग्रेस ने इस हमले का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हितों के लिए किया है। उन्होंने हमले के दिन एक कार्यक्रम में पीएम मोदी की उपस्थिति को मुद्दा बनाया। लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी दिन में 18 घंटे काम करते हैं।

बता दें कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि तीन बजकर दस मिनट पर ही हमले की खबर आ गई थी। पांच बजकर 15 मिनट पर कांग्रेस ने भी रिएक्शन दे दिया था। लेकिन मोदी जी क्या कर रहे थे? मोदी जी की दिनचर्या बता रहा हूं! वह दिन भर पार्क का भ्रमण करने के बाद नौका विहार और शूटिंग करवा रहे थे! छह बजकर 45 मिनट तक फिल्म की शूटिंग करते हैं, नौका विहार करते हैं। पीएम राम नगर के गेस्ट हाउस में भी कुछ देर रुके और फिर चले गए। शाम छह बजकर 30 मिनट पर धनगढ़ी गेट पहुंचे और अधिकारियों से दस मिनट तक वार्ता की। फिर उनका काफिल निकला। वहां स्थानीय लोगों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद नारे लगाए। पीएम ने भी सभी का अभिवादन किया। देश हमारे शहीदों के शरीर के टुकड़े चुन रहा था, मगर पीएम नारे लगवा रहे थे।

गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए। यह हमला CRPF के काफिले पर हुआ। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान में पल-बढ़ रहे आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने ली है। यह हमला उस वक्त हुआ, जब सीआरपीएफ के ज्यादातर जवान अपनी छुट्टिया खत्म कर वापस श्रीनगर ड्यूटी पर लौट रहे थे। आदिल अहमद डार नाम के आत्मघाती हमलावर ने इस हमले को अंजाम दिया, जिसने विस्फोटक से भरी कार ले जाकर सीआरपीएफ के काफिले से भिड़ा दी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!