Breaking News :
>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
मनोरंजन

कपिल के ‘सिद्धू’ पर Total Ban के लिए उठाया गया ये कदम

मुंबई l जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के बाद कपिल शर्मा के शो में जज की तरह कुर्सी पर बैठने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने घटना की प्रतिक्रिया दी तो वो उन पर भारी पड़ गई l तब से वो चौतरफा घिर गए और अब तो सिने वर्कर्स उनसे इतने नाराज़ हैं कि उनके साथ काम न करने और फिल्म सिटी में उनके प्रवेश को लेकर बड़ी पहल की है l

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलाईज (एफडब्लूआईसीई) ने मुंबई में गोरेगांव स्थित दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी (फिल्म सिटी) के प्रबंध निदेशक को एक पत्र लिखकर स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह अपने स्टूडियोज़ में नवजोत सिंह सिद्धू और पाकिस्तानी आर्टिस्टों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगायें। उन्हें किसी तरह की शूटिंग करने या फिल्म सिटी में आने की अनुमति न दी जाय।

फिल्मसिटी प्रबंधन को यह पत्र फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाईज के महासचिव अशोक दुबे के ओर से लिखा गया है। इस पत्र में साफ कहा गया है कि जम्मू काश्मीर के पुलवामा की घटना के बाद पूरे देश में मातम पसरा है। हम भारतीयों ने शपथ लिया है कि एक एक जवान का बदला आतंकियों से लेंगे। पुलवामा में जो 14 फरवरी को हुआ था इसके विरोध में हमने फिल्मसिटी गेट पर 17 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तथा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़े लोग शामिल हुये थे।

फेडरेशन के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने कहा है कि हमारे लिये सबसे पहले देश है और ऐसा कुछ भी जो देश को क्षति पहुंचाता है या देश के खिलाफ काम करता है उसे हम दरकिनार कर देते हैं। इसी कारण नवजोत सिंह सिद्धू पर फेडरेशन ने प्रतिबंध लगाया है, जिन्होने आतंकी हमले के बाद कथित विवादास्पद टिप्पणी की थी।

श्री दुबे ने फिल्मसिटी प्रबंध निदेशक को लिखे पत्र में दावा किया गया है कि सोनी इंटरटेनमेंट चैनल से द कपिल शर्मा शो से नवजोत सिंह सिद्धू को हटाने की अपील की गयी थी। फेडरेशन की अपील पर सोनी टीवी ने तत्काल दी कपिल शर्मा शो से नवजोत सिंह सिद्धू को हटा दिया।

श्री दुबे ने फिल्मसिटी प्रबंधन से निवेदन किया है कि नवजोत सिंह सिद्धू को फिल्मसिटी जैसी पवित्र जगह पर प्रवेश न करने दिया जाए। साथ ही फेडरेशन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जिस किसी भी प्रोजेक्ट में नवजोत सिंह सिद्धू होंगे उसमें फेडरेशन से संबद्ध सभी 29 यूनियनों के सदस्य काम नहीं करेंगे। उन्होने यह भी पत्र में लिखा है कि इसी के साथ फेडरेशन ने भारतीय सिनेमा ,टीवी और मनोरंजन उद्योग में किसी भी पाकिस्तानी कलाकार या गायक को बैन का निर्णय लिया है और हमारा कोई भी सदस्य चाहे वह भारत बल्कि विदेशों में भी पाकिस्तानी कलाकारों और गायकों के साथ काम नहीं करेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!