Breaking News :
>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
ताज़ा खबरेंदेश

महंगाई को लेकर राहुल गाँधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च 2021, शुक्रवार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा समय में केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमत को लेकर निशाना साधा। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल , रसोई गैस और कुछ अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को सोशल मीडिया अभियान शुरू किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से ‘ स्पीकअप अंगेस्ट प्राइज राइज’ अभियान से जुड़कर महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

उन्होंने ट्वीट किया – महंगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिर्फ़ टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई के दलदल में धकेलती जा रही है। देश के विनाश के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाइए।’ उन्होंने पेट्रोलियम, डीजल और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर एक वीडियो भी टैग किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी मूल्य वृद्धि के खिलाफ बोलते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की ओर से उठाए गए हर कदम से आम लोगों की जेब खाली हुई है। देश के लोग इसे सहन नहीं करेंगे और अपनी आवाज उठाएंगे।’

कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी इस अभियान के तहत सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में वृद्धि पर सरकार पर हमला करती रही है और मांग की है कि कीमतें यूपीए सरकार के समय जिस स्तर पर मौजूद थीं, उसे वापस लाया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!