Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग केस: NCB आज दाख़िल करेगा 12000 पेज की चार्जशीट, रिया चक्रवर्ती भी है आरोपी

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च 2021, शुक्रवार। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच के दौरान सामने आये ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शुक्रवार को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में चार्ज शीट दाख़िल करने जा रहा है। चार्जशीट में 12 हज़ार से अधिक पेज हैं, जिसमें कई पैडलर्स और गवाहों के नाम हैं। सुशांत के अंतिम दिनों में उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ड्रग्स मामले में भी आरोपी हैं। कई दिन जेल में रहने के बाद दोनों फ़िलहाल ज़मानत पर हैं।

पिछले साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का मृत शरीर उनके बांद्रा स्थित आवास पर मिला था। सुशांत के निधन की सीबीआई जांच चल रही है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने सुशांत के एकाउंट्स में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच की है। इसी क्रम में व्हॉट्सऐप चैट्स के ज़रिए ड्रग्स कनेक्शन सामने आया था, जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एंट्री हुई। एनसीबी ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत और सैमुअलम मिरांडा को गिरफ़्तार किया था। हालांकि, सभी को ज़मानत मिल चुकी है। रिया को क़रीब एक महीना जेल में रहने के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट से ज़मानत मिली थी। रिया, सुशांत डेथ केस की मुख्यारोपी भी हैं, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। एनसीबी डायरेक्टर समीर वानखेड़े एनडीपीएस कोर्ट में चार्जशीट दाख़िल करने जा रहे हैं। एनसीबी की चार्जशीट में 33 लोगों के नाम हैं, जिनमें से एक रिया भी हैं। वहीं, 200 गवाहों के नाम हैं। चार्जशीट में 12 हज़ार से अधिक पन्ने हैं, जबि 50 हज़ार के आस-पास डिजिटल पेज हैं। कई ड्रग पैडलर्स और दूसरे नाम भी चार्जशीट में हैं। ड्रग्स केस पिछले साल अगस्त में दर्ज़ किया गया था। इसके बाद एनसीबी ने गहन जांच शुरू की तो ड्रग पैडलर्स की गिरफ़्तारी के साथ कई सेलेब्रिटीज के नाम भी सामने आए, जिन्हें एनसीबी ने समय-समय पर पूछताछ के लिए बुलाया।

दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली ख़ान से एनसीबी ने पूछताछ की थी। अर्जुन रामपाल और उनकी लिव-इन पार्टनर गैबरिएला डिमिट्रियादेस के भाई की गिरफ़्तारी के बाद एनसीबी ने इन दोनों से भी पूछताछ की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!