Breaking News :
>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बजट को लेकर कांग्रेस ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, कहा – बजट भ्रामक, विकास की नहीं कोई सोच

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च 2021, शुक्रवार। विपक्ष कांग्रेस ने बजट को दिशाहीन और भ्रामक करार दिया। कांग्रेस ने कहा कि इसमें केवल आंकड़ों की बाजीगरी है। बजट में न तो विकास की कोई सोच है और न ही युवाओं को रोजगार दिलाने की कोई कार्ययोजना बनाई गई है। सरकार ने बजट में केवल अपनी पीठ थपथपाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा गुरुवार को पेश बजट पर कांग्रेस ने कहा कि बजट को लोकलुभावन भी नहीं कहा जा सकता। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि बजट में न तो जनहित के मुद्दे लिए गए और न ही कर्मचारी हित के। कर्मचारी सालों से अपनी मांगें सामने रख रहे हैं, चाहे नियमितीकरण की हो, वेतन की, भोजनमाताओं की अथवा छोटे कर्मचारियों की। उपनल कर्मचारी लंबे समय से हड़ताल पर हैं।

कृषि के मसले पर सरकार अपने ही एजेंडे पर ही काम कर रही है। सरकारी संस्थाओं में चाहे मंडी समिति हो या औषधि केंद्र में सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी, इन्हें सेवाओं से हटा दिया गया है। उद्योगों के लिए बजट में कुछ नहीं है। विभागों में वेतन नहीं मिल रहा है। महंगाई कम करने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए हैं। उप नेता प्रतिपक्ष करण माहरा ने बजट को महज छलावा करार दिया। उन्होंने कहा कि बजट में विकास की कोई रूपरेखा नहीं है।

इसमें युवाओं को रोजगार देने के विषय में कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि बजट केवल आंकड़ों की बाजीगरी है। किसान, बेरोजगार, आम आदमी के लिए कोई प्रविधान नहीं किया गया है। किसान की आमदनी कैसे दोगुना होगी, इसके बारे में भी कुछ साफ नहीं है। योजनाओं के नाम पर भ्रमजाल रचा गया है। उत्तराखंड को स्वाबलंबी बनाने के लिए कोई प्रयास होता नजर नहीं आया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!