Breaking News :
>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

गाँवों की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए आसान होगी राह, जानिए सरकार की क्‍या है योजना

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च 2021, शुक्रवार।  प्रदेश के दूरदराज के गांवों की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए अपने घर से मीलों दूर या दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश सरकार प्रत्येक विकासखंड में महाविद्यालय खोलने योजना तैयार कर चुकी है। इतना ही नहीं, प्रत्येक जिले में एक महाविद्यालय को मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित करने की भी तैयारी है। सरकार की मंशा है कि दूरदराज के छात्र-छात्राएं 12वीं करने के बाद उच्च शिक्षा भी ग्रहण करें। प्रदेश सरकार ने बजट में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया है। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा आसानी से प्राप्त हो, इसका विशेष ध्यान रखा है।

 17 लाख दस्तावेज डिजीटल लॉकर में पंजीकृत

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेज व विवि में डिजीटल लॉकर की सुविधा शुरू की है। अभी तक 17 लाख, 51 हजार छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्र डिजीटल लॉकर के माध्यम से पंजीकृत हो चुके हैं। उच्च शिक्षा संस्थानों में सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए राजकीय महाविद्यालयों में वीडियो कॉन्फेंस के लिए अलग से ‘चैट रूम ‘ की व्यवस्था की जा रही है।

18 आइटीआइ में तैयार हो रहे उत्पाद 

प्रदेश के 18 आइटीआइ ऐसे हैं, जहां प्रशिक्षण के साथ विभिन्न उत्पादों का निर्माण भी किया जा रहा है। मसलन हस्तशिल्प के उत्पाद, फेब्रिकेशन का सामान, घर का सजावटी सामान आदि। इस वर्ष सरकार चार और आइटीआइ में प्रशिक्षण के साथ उत्पादों का निर्माण भी शुरू करेगी, ताकि आइटीआइ करने वाले छात्र कंपनी कार्यों में भी दक्ष हो सकें। वर्ष 2022 तक प्रत्येक महाविद्यालय का अपना भवन होगा।

श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ0 पीपी ध्यानी का  कहना है कि प्रत्येक विकासखंड में महाविद्यालय खोलने की योजना बेटियों के लिए सौगात है। दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्र में आज भी बेटियों को बीए, बीएससी या एमए, एमएसी के लिए शहरों की ओर आना पड़ता है। यदि शोध करना है तो अपने जिले से पलायन भी करना पड़ता है। सभी सुविधाओं से लैस महाविद्यालय उनके विकासखंड में होगा तो इससे उच्च शिक्षा की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।

दून विवि की कुलपति प्रोo सुरेखा डंगवाल का कहना है कि सरकार ने गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए महाविद्यालय में प्रवेश के लिए 10 फीसद आरक्षण की व्यवस्था की है, इससे पहाड़ी क्षेत्र के गरीब प्रतिभावान छात्रों को लाभ मिलेगा। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते कई बार प्रतिभावान गरीब छात्र अच्छे नंबर लाने के बाद भी सरकारी कॉलेजों में दाखिले से महरूम रह जाते हैं। सरकार का यह प्रयास स्वागत योग्य है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!