Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

TMC की चुनावी लिस्ट : ममता ने 291 कैंडिडेट के नाम जारी किए, नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च 2021, शुक्रवार। बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्य के सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से उम्मीदवारों की सूची जारी की। तृणमूल ने इस बार कई नए चेहरों पर दांव खेला है। वहीं, तृणमूल के 50 सीटिंग विधायकों का टिकट इस बार काट दिया गया है। कई वरिष्ठ मंत्रियों व विधायकों को भी टिकट नहीं दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भरोसा जताया कि इस बार भी उनकी सरकार बनेगी।

नौ मार्च को ममता नंदीग्राम जाएंगी। दस मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम से खुद चुनाव लड़ेंगी। ममता ने भाजपा को फिर  बाहरी बताया है। ममता ने कहा- बंगाल में बंगाल का व्यक्ति ही करेगा शासन। किसी बाहरी को नहीं करने देंगे बंगाल में शासन। ममता बनर्जी के परंपरागत कोलकाता के भवानीपुर सीट से इस बार चुनाव मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय लड़ेंगे।

बंगाल में पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रत्याशियों के चयन को लेकर सभी दलों में माथापच्ची जारी है। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर आज तृणमूल इलेक्शन कमिटी की बैठक कर बंगाल में तृणमूल के सभी 294 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी। जानकारी के अनुसार291 की सूची जारी हो रही है। 3 सीट गोरखपुर जनमुक्ति मोर्चा के लिए छोड़ा गया है। हावड़ा के शिवपुर सीट से क्रिकेटर मनोज तिवारी चुनाव लड़ेंगे। तृणमूल के वरिष्ठ विधायक जटटू लाहिरी का टिकट कटा है। जोड़ासांको से स्मिता बख्शी का भी टिकट कटा है। उनकी जगह विवेक गुप्ता को टिकट दिया गया है।

तृणमूल के 50 मौजूदा विधायकों का टिकट कटा है। कई मंत्रियों का भी टिकट काटा गया है। भाजपा नेता शोभन चटर्जी की पत्नी रत्ना चटर्जी को भी तृणमूल ने टिकट दिया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोपहर 2:00 बजे के बाद ममता सभी 294 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सूची जारी करने से पहले ममता पार्टी की इलेक्शन कमेटी में शामिल शीर्ष नेताओं के साथ टिकट बंटवारे पर चर्चा की। इसके बाद सूची जारी कर दी गई।

उधर, भाजपा भी बंगाल में आज पहले व दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपने 60 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है। टिकट बंटवारे को लेकर एक दिन पहले दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी हुई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक में पांच घंटे से अधिक समय तक प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन हुआ।बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित बंगाल भाजपा की कोर कमेटी के नेता भी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!