Breaking News :
>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
देश

राहुल गांधी इस वक्त कांग्रेस पार्टी के लिए युवा नेताओं की टीम तालश कर रहे, हो सकते हैं कन्हैया कुमार कांग्रेस पार्टी में शामिल

नई दिल्ली, आकाश ज्ञान वाटिका 17 सितम्बर 2021 शुक्रवार- राहुल गांधी इस वक्त कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए ऐसे युवा नेताओं की टीम तालश कर रहे हैं जो उनकी डगमगाती नैया को पार लगा सके। पहले ही कई राज्यों में आंतिरक कलह से जूझ रहे कांग्रेस के लिए यह काफी अहम हो जाता है। ऐसे में खबर है कि जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार पार्टी में जल्द शामिल कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो कन्हैया को पार्टी में शामिल करने को लेकर कांग्रेस नफा-नुकसान का आंकलन कर रही है। बताया जा रहा कि कन्हैया कुमार लगातार कांग्रेस के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि कन्हैया कुमार वर्तमान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं।

सूत्रों ने की माने तो कन्हैया कुमार बिहार में पार्टी के एक महत्वपूर्ण युवा चेहरे के रूप में काम करेंगे और राष्ट्रीय भूमिका भी निभा सकते हैं। बता दें कि कन्हैया कुमार ने हाल ही में इस मामले पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। कांग्रेस पार्टी में कन्हैया की भूमिका को लेकर चर्चा अंतिम चरण में बताई जा रही है। माना जा रहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के खिलाफ एक राष्ट्रीय आंदोलन की रणनीति बना रही है। इसके लिए प्रभावशाली युवाओं की पहचान की जा रही है। इसके लिए राहुल गांधी ऐसे युवा नेताओं की एक टीम का गठन कर रहे हैं ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को मिले भारी वोट आधार का मुकाबला किया जा सके।

बता दें कि इस साल की शुरुआत में जितिन प्रसाद और सुष्मिता देव ने पार्टी की कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिसमें से जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए थे जबकि सुष्मित देव तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए थे। ऐसे में पार्टी को पुनर्जीवित करने और युवा चेहरों को सबसे आगे लाने के लिए राहुल गांधी गुजरात विधानसभा सदस्य जिग्नेश मेवाणी सहित युवा नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!