Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
देश

पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 34403 नए केस सामने आए

नई दिल्ली, आकाश ज्ञान वाटिका 17 सितम्बर 2021 शुक्रवार- देश में कोरोना के नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते दिन देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 300 से अधिक लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,403 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 320 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई है। ऐसे में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3.39 लाख रह गई। वहीं रिकवरी रेट की बात करें तो ये 97.64% है। पिछले 24 घंटे में 37,950 लोग कोरोना से ठीक हुए जबकि कुल 3,25,98,424 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

केरल में सबसे ज्यादा केस

केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,182 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 178 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 44,46,228 हो गए और मृतकों की संख्या 23,165 पर पहुंच गई। सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले एक दिन में 26,563 मरीज ठीक हुए। अब तक कोविड-19 के 42,36,309 रोगी संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 1,86,190 मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश का वीकली पाजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 1.93% है। पिछले 83 दिनों से ये 3 प्रतिशत से नीचे है। डेली पोजिटिविटी रेट 1.94 प्रतिशत है जो कि पिछले 17 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे है। अब तक कोरोना से 443,928 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 64,51,423 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। अब तक कुल 76,57,17,137 वैक्सीनेशन हो चुका है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी की बात करें तो दिल्ली में 8 दिनों के बाद गुरुवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही दिल्ली में इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25,084 हो गई।

देश में कोरोना की स्थिति:

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 33 लाख 81 हजार 728

कुल रिकवरी- तीन करोड़ 25 लाख 98 हजार 424

कुल सक्रिय केस- तीन लाख 39 हजार 56

कुल मौतें- चार लाख 44 हजार 248

कुल टीकाकरण- 77 करोड़ 24 लाख 25 हजार 744

बीते एक दिन में टीकाकरण- 63 लाख 97 हजार 972

कोरोना मृत्यु दर- 1.33 फीसद

रिकवरी रेट- 97.65 फीसद

एक्टिव केस 1.02 फीसद

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!