Breaking News :
>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज
उत्तर-प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयंती पर 21 हजार लाभार्थियों को दिया टूल किट

आकाश ज्ञान वाटिका 17 सितम्बर 2021 शुक्रवार- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 21 हजार प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूल किट वितरित किया। लोकभवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण भी वितरित किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज विश्वकर्मा दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एक पखवाड़े का विकासोत्सव कार्यक्रम भी शुरु किया। लोकभवन में इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी 75 जनपदों मे आयोजित किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अगले तीन माह में 75 हजार और हस्तशिल्पियों को प्रशिक्षण व टूल किट प्रदान किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 100 करोड़ रुपये की टूल किट वितरित की जा चुकी हैं। योगी ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और एक जिला एक उत्पाद योजना का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में न सिर्फ रोजगार के अवसर बढ़े, बल्कि बेरोजगारी दर वर्ष 2016 की तुलना में घटी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। पीएम मोदी राष्ट्र सेवा के 20 वर्ष छह अक्टूबर को पूरा कर रहे हैं। छह अक्टूबर को पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से प्रदेश और देश सेवा की शुरुआत की थी। प्रदेश में 20 दिन तक लगातार विकासोत्सव की श्रंखला के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष 2018 से विश्वकर्मा श्रम सम्मान की योजना शुरु की। कोरोना काल में कारीगरों, व्यवसायियों और हुनरमंदों ने बेहतर कार्य कर नयी मिशाल पेश की। अब तक 68412 लोगों को प्रशिक्षित कर टूल किट योजना में 100 करोड़ रुपये की योजना का लाभ दिया गया है। स्किल के क्षेत्र में बहनें भी पीछे नहीं हैं। सिलाई-कढाई में बहनें आगे बढेंगी तो यूपी रेडीमेड गारमेन्ट का हब बनेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल से इन्द्र भगवान लगातार बारिश कर रहे हैं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कारीगरों को अनेक लाभाकारी योजनाओं का लाभ देने की लगातार बारिश कर रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राज्य सरकार ने यहीं से आज ही विकासोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की है। हमने अगले तीन माह में 75000 कारीगरों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य तय किया है। सभी कारीगर देश की धरोहर हैं उनका सम्मान बढाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन जैसा नास्तिक हमारे देश को गणेश- लक्ष्मी की बिना शक्ल सूरत की मूर्तियां देता था। हमने सभी कारीगरों का उत्साह बढ़ाया अब देखिए कितनी बेहतर गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां बाजार में हैं।jagran

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का आज जन्मदिन है। उन्होंने 20 वर्ष गुजरात की सेवा कर बेहतर प्रदेश बनाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के पास भी विकास का आॢथक माडल है। पीएम मोदी के माडल को देश में सबसे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लागू किया। इसका असर दिखा। ओडीओपी और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लागू होने से 68412 लोगो ने स्किल ट्रेनिंग ली है। उसमें 11000 लोगों को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। हलवाई ट्रेड से देवांश दत्त शुक्ला को 50000 तथा दर्जी ट्रेड से कुलदीप, मनीषा यादव, वंदना यादव, नगमा, प्रिया विश्वकर्मा तथा रीता मौर्या को दस-दस हजार रुपये की मुद्रा योजना का लाभ दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!