Breaking News :
>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्ड

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने ट्वीट कर बताया- 18 सितंबर से चारधाम यात्रा शुरू की जाएगी, आज जारी हो सकती है इसकी SOP

देहरादून। आकाश ज्ञान वाटिका 17 सितम्बर 2021 शुक्रवार- चारधाम यात्रा के संबंध में हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब प्रदेश सरकार यात्रा की तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात ट्वीट कर कहा कि चारधाम यात्रा 18 सिंतबर से शुरू होगी। पर्यटन विभाग इस सिलसिले में शुक्रवार को एसओपी जारी कर सकता है। इस बीच मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने भी पर्यटन समेत यात्रा से जुड़े विभिन्न विभागों और देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए।

चारधाम यात्रा के लिए दो एसओपी होगी तैयार

चारधाम यात्रा के सशर्त संचालन की अनुमति दिए जाने के बाद सरकार, शासन और देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड भी तुरंत हरकत में आ गए। अदालत के निर्देशों के क्रम में यात्रा के लिए दो एसओपी तैयार की जानी हैं। एक एसओपी पर्यटन विभाग जारी करेगा, जिसमें चारधाम केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री तक पहुंचने के लिए यात्री सुविधाओं समेत अन्य व्यवस्थाओं के बारे में प्रविधान किए जाएंगे। दूसरी एसओपी चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड जारी करेगा, जिसमें पंजीकरण की व्यवस्था, मंदिरों में यात्रियों के लिए मानक तय किए जाने हैं।

तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज के अनुसार चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग और देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने तैयारियां पहले से ही की हुई हैं, मगर अब इन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द चारधाम यात्रा शुरू हो सके।

उच्च न्यायालय के फैसले का किया स्‍वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा से रोक हटाने के उच्च न्यायालय के फैसले का मैं स्वागत करता हूं। इस मामले में सरकार ने पहले सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी वापस ली और फिर उच्च न्यायालय में दरख्वास्त दी। अब अदालत के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुए जल्द चारधाम यात्रा शुरू की जाएगी।

उच्च न्यायालय के फैसले से मिली बड़ी राहत

पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले से एक बड़ी राहत मिली है। यात्रा शुरू होने पर अब यात्रा से जुड़े व्यवसायियों, पंडा पुरोहितों के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिलों के निवासियों की आजीविका पटरी पर लौटेगी। यात्रा के मद्देनजर जल्द ही सभी सड़कों को अतिशीघ्र दुरुस्त कराया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!