Breaking News :
>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
राजनैतिक-गतिविधियाँ

आरोपों से घिर रही भाजपा, महानगर अध्यक्ष पर भी सवालों की आंच

देहरादून: एक महिला द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारी पर लगाए गए कथित उत्पीड़न के आरोपों से असहज भाजपा ने भले ही महामंत्री संगठन संजय कुमार को पद से हटाकर कुछ उबरने की कोशिश की हो, लेकिन पार्टी के महानगर अध्यक्ष विनय गोयल पर भी सवालों की आंच आ रही है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में जिस तरह से महानगर अध्यक्ष ने सियासत और महिलाओं को लेकर टिप्पणी की है, वह सहन करने योग्य नहीं है। यदि ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज वास्तव में महानगर अध्यक्ष की है तो पार्टी उन पर भी शिकंजा कस सकती है।

शनिवार को मीडिया में आई एक महिला के आरोपों की खबर के बाद से भाजपा खेमा न सिर्फ सकते में है, बल्कि उनमें बेचैनी का आलम भी है। हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश महामंत्री संगठन को पद से हटाकर कुछ संभलने की कोशिश की, लेकिन इस मामले में देहरादून महानगर के अध्यक्ष को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो ने पसोपेश में डाला हुआ है।

जैसा कि दावा किया जा रहा है कि महानगर अध्यक्ष के संज्ञान में यह मामला काफी पहले आ गया था। अब सवाल उठता है कि इस पर उनके द्वारा क्या किया गया। हालांकि, इस पर महानगर अध्यक्ष का जवाब आया है कि उन्होंने इस बारे में पार्टी नेतृत्व को अवगत करा दिया था।

इस सवाल पर तो वह बच निकले हैं। अलबत्ता, महिलाओं और राजनीति को लेकर जिस प्रकार की बातें उनके द्वारा कहा जाना बताया जा रहा, वह खासी आपत्तिजनक हैं। भाजपा नेतृत्व भी इसे स्वीकार करने की स्थिति में नहीं है। यदि वास्तव में महानगर अध्यक्ष ने ये बातें कही हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होना भी तय माना जा रहा है।

इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि यह प्रकरण पार्टी नेतृत्व के संज्ञान में है। इसमें आंतरिक कार्रवाई चल रही है। जो भी निर्णय लिए जाएंगे, जल्द ही सामने होंगे। इससे अधिक मुझे कुछ नहीं कहना।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *